Breaking News

कटकमसांडी प्रखंड के आराभूसाई के एक परिवार के लोग हजारीबाग सदर विधायक के मदद से सकुशल लौटे घर ।

हजारीबाग/ संवाददाता

हजारीबाग : कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को रोकने के लिए सरकार द्वारा संपूर्ण लॉक डाउन किए जाने के कारण कटकमसांडी प्रखंड के ग्राम पंचायत आराभुसाई निवासी राम नारायण यादव की पत्नी व बच्चों के जमशेदपुर में फंसे होने की सूचना जैसे ही सदर विधायक मनीष जायसवाल को मिली। उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया।
खुद राम नारायण बनारस में ट्रेलर चलाते थे, वह बनारस से अपने गांव पहुंच गए हैं परंतु उनके पत्नी व बच्चे जमशेदपुर में फंसे रह गए थें। उनके पास खाने- रहने का कोई साधन संसाधन नहीं था, ना ही पैसे थे। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने त्वरित अपने कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणाको इस संबंध में गाड़ी का पास बनवाकर गाड़ी जमशेदपुर भेेजवाया और उन्हें सकुशल वापस घर पंहुचाया। घर आने के बाद शनिवार को पूरा परिवार एक साथ है। परिवार के सभी सदस्यों ने सदर विधायक श्री जायसवाल के इस सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्हें धन्यवाद दिया। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने बताया की झारखंड के अंदर हमारे क्षेत्र के जो भी लोग फंसे हैं उनका हम भरपूर सहयोग कर रहे हैं। झारखंड से बाहर फंसे लोगों के बारे में भी हमें पूरी जानकारी है। हम प्रतिदिन कईयों ऐसे लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं का अपने स्तर से निवारण करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा की संकट की इस घड़ी में हम सब साथ हैं ।

Related Articles

Back to top button