Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन की प्रखंड और नगर कमेटी की हुई बैठक

ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन गिरिडीह प्रखंड और नगर की एक आवश्यक बैठक संगम गार्डन होटल में की गई

ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन की प्रखंड और नगर कमेटी की हुई बैठक

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन गिरिडीह प्रखंड और नगर की एक आवश्यक बैठक संगम गार्डन होटल में की गई जिसमें गिरिडीह प्रखंड कमेटी का गठन किया गया राजेश राज को सर्व समिति से प्रखंड अध्यक्ष और मोहम्मद शरीफ अंसारी को प्रखंड महासचिव नियुक्त किया गया संरक्षक के रूप में मनोज सिंह और लावण्या मंडल को नियुक्त किया गया

बैठक में जिला अध्यक्ष राजेश कुमार बंसल ने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा विगत 8 महीना का कमिशन का राशि बकाया है, बैकलॉग का लगभग 7 महीना का कमीशन का राशि बकाया है ,झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 18 माह के चावल चना दाल और नमक की कमीशन की राशि बकाया है, साथ ही साथ भारत सरकार के पेपर लेस के पत्र निर्गत करने के बावजूद झारखंड सरकार के द्वारा आज तक कोई आदेश पारित नहीं किया गया है

,अनुज्ञप्ति हस्तांतरण का खाद्य सुरक्षा अधिनियम में नोटिफिकेशन किया गया था जिसका पत्र किसी भी जिला में विभागीय सचिव के द्वारा नहीं भेजा गया है अगर ससमय हमारे सभी तरह के कमिशन की बकाया राशि और अन्य मांगे सरकार पूरी नहीं करती है तो राज्य के 25000 जन वितरण विक्रेता हड़ताल करने को विवश हो जाएंगे सर्वप्रथम रांची में राजभवन के समीप राज्य के 25000 जन वितरण विक्रेता एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित करेंगे उसके पश्चात अगर सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है तो हम हड़ताल पर जाने पर भी विवश हो सकते हैं ।

बैठक में प्रमुख रूप से मनोज सिंह जी अजय पांडे जी नारायण पांडे जी अमित कुमार जी बैजनाथ वर्मा जी, सुबोध जी चेतन दास विद्या देवी समेत लगभग 200 से अधिक की संख्या में जन वितरण विक्रेता मौजूद थे।
राजेश कुमार बंसल

Related Articles

Back to top button