Breaking Newsखेलझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशपुरस्कारलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस पर पीरटांड़ में स्वामी विवेकानंद वॉलीबॉल प्रतियोगिता, मधुबन स्ट्राइकर बना चैंपियन l

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्र विद्यार्थी दिवस के अवसर पर पीरटांड़ प्रखंड इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस पर पीरटांड़ में स्वामी विवेकानंद वॉलीबॉल प्रतियोगिता, मधुबन स्ट्राइकर बना चैंपियन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

पीरटांड़ (गिरिडीह) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्र विद्यार्थी दिवस के अवसर पर पीरटांड़ प्रखंड इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबला मधुबन स्ट्राइकर और यंग स्टार क्लब के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए मधुबन स्ट्राइकर ने खिताब अपने नाम कर लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मधुबन थाना प्रभारी दीपेश कुमार, समाजसेवी भारत साहू तथा एबीवीपी के प्रदेश एसएफएस सह संयोजक अनीश रॉय उपस्थित रहे। विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी दीपेश कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपनी स्थापना काल से ही समाज हित, राष्ट्र हित और विद्यार्थी हित में निरंतर कार्य कर रही है। समाजसेवी भारत साहू ने कहा कि 78 वर्षों की यात्रा में एबीवीपी ने छात्र हितों के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्रदेश एसएफएस सह संयोजक अनीश रॉय ने कहा कि एबीवीपी पूरे देश में “स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम” अभियान चला रही है। परिषद का मानना है कि जब तक युवा खेलकूद से नहीं जुड़ेंगे, तब तक उनमें शारीरिक दक्षता और मानसिक क्षमता का समुचित विकास संभव नहीं है।

कार्यक्रम में गिरिडीह नगर सह मंत्री अभिजीत सिन्हा, कॉलेज सह मंत्री दीपक बर्मा, पीरटांड़ इकाई के कार्यकर्ता साहिल तुरी, शुभम कुमार, रोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में परिषद के कार्यकर्ता एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button