Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का उपायुक्त ने किया मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

गिरिडीह में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रखंड कार्यालय स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया।

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का उपायुक्त ने किया मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रखंड कार्यालय स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की गहन जांच की।

उपायुक्त ने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की स्थिति और उनके रखरखाव का जायजा लिया। साथ ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण कर निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, बीयू हॉल, जनरेटर रूम, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं उनकी कार्यशीलता की भी जांच की। इसके अलावा तैनात सुरक्षा बलों के लॉग बुक का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए।

उपायुक्त ने मौके पर मौजूद सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कर्तव्यों के प्रति सतर्क एवं सक्रिय रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान अग्निशमन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button