इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण की अनोखी पहल
इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा चन्दनडीह स्थित संरक्षण सेंटर (सहाय निवास के पास) में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण की अनोखी पहल
गिरिडीह, मनोज कुमार।
इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा चन्दनडीह स्थित संरक्षण सेंटर (सहाय निवास के पास) में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वही सहाय निवास में जहाँ “हुनर” के बच्चों को शिक्षा दी जाती है, वहाँ उपस्थित बच्चों को क्लब की ओर से मिठाइयाँ तथा ड्रॉइंग से संबंधित सामग्री भेंट की गई, जिससे बच्चों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखा गया।

इसके पश्चात क्लब की ओर से सेंटर में कार्यरत महिलाओं को नैपकिन बनाने हेतु कपड़े एवं सिलाई में उपयोग आने वाली सामग्रियाँ प्रदान की गईं, ताकि वे इनसे उपयोगी वस्तुएँ तैयार कर बाजार में बेच सकें और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

इस अवसर पर PDC पूनम सहाय, चार्टर प्रेजिडेंट रंजना बगेरिया, प्रेसिडेंट कविता राजगड़िया एवं सदस्या तनुजा भूषण उपस्थित रहीं। सभी ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित किया और बच्चों के हुनर की सराहना की
क्लब की इस पहल ने यह संदेश दिया कि समाज का सच्चा विकास तभी संभव है जब महिलाएँ और बच्चे, दोनों शिक्षित, समर्थ और आत्मनिर्भर बनें।