इंडियन आर्मी की ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटने पर रंजीत साव का किया गया स्वागत l
चलकुशा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चलकुशा निवासी शंकर साव के पुत्र रंजीत साव अग्निवीर का प्रशिक्षण पूरा कर बुधवार को अपने गांव पहुंचे गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने गाजे बाजे और पुरे उत्साह के साथ उनका भव्य स्वागत किया

इंडियन आर्मी की ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटने पर रंजीत साव का किया गया स्वागत l
संवाददाता : मुन्ना यादव
हजारीबाग/चलकुशा : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चलकुशा निवासी शंकर साव के पुत्र रंजीत साव अग्निवीर का प्रशिक्षण पूरा कर बुधवार को अपने गांव पहुंचे गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने गाजे बाजे और पुरे उत्साह के साथ उनका भव्य स्वागत किया रंजीत साव के सम्मान में एक तिरंग यात्रा भी निकाली गई

जो गोपीडीह मोड से लेकर चलकुशा थाना तक पहुंची यात्रा के दौरान देश भक्ति के गानों से पूरा क्षेत्र गुंज उठा और लोगों ने रंजीत के इस उपलब्धि पर गर्व महसूस किया l

रंजीत के पिता पेशे से एक राजमिस्त्री हैं l माता गृहणी हैं | माता पिता ने कठिन परिश्रम करके रंजीत को यहां तक पहुंचाया है l रंजीत के इस उपलब्धि से क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है l
तिरंगा यात्रा में चलकुशा मुखिया आलोक सिंह, पूर्व मुखिया लखन साव ,राजकुमार पंडित तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे






