Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

आर डी भट्टा एवं सी एरिया पूजा कमेटी के 60वें वर्ष यानी डायमंड जुबली वर्ष के अवसर पर टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार को मानव सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।

नवरात्रि के तीसरे दिन बिष्टुपुर स्थित विश्वजीत मणिमेला प्रांगण मे आर डी भट्टा एवं सी एरिया पुजा कमिटी का उद्घाटन सत्र आयोजित हुआ।

आर डी भट्टा एवं सी एरिया पूजा कमेटी के 60वें वर्ष यानी डायमंड जुबली वर्ष के अवसर पर टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार को मानव सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।

अभिजीत सेन।

जामशेदपुर —-

नवरात्रि के तीसरे दिन बिष्टुपुर स्थित विश्वजीत मणिमेला प्रांगण मे आर डी भट्टा एवं सी एरिया पुजा कमिटी का उद्घाटन सत्र आयोजित हुआ। इस अवसर पर विधायक सरयू राय, समाजसेवी सह बिष्टुपुर श्रीलेदर्स के शेखर डे, वाई आनन्द राव, अशोक अग्रवाल, दीपक पारीख, कैलाश सिंघानिया, कुलवंत सिंह, कमिटी के अध्यक्ष गौतम कुमार भौमिक, महासचिव बी एस प्रकाश राव सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

अरिजीत सरकार पिछले 30 वर्षो से समाजसेवा में सक्रिय हैं। स्वामी विवेकानंद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस से प्रेरित, 30 वर्षो से अधिक मानव सेवा में रहते हुए शहर से लेकर सुदूरवर्ती गांव तक अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाहन करने हेतु उन्हें ये सम्मान प्रदान किया गया।

वर्ष भर 130 से अधिक स्वैच्छिक रक्तदान, एसडीपी रक्तदान, सुदूरवर्ती गांव में कई इज्जत घरों का निर्माण, टाइम बैंक, एमरजेंसी मेडिकल फंड बैंक, कोरोना काल में वृहद पैमाने पर कार्य करने, पहली बार दुर्गापूजा पुजा मंडप में ही रक्तदान शिविर आयोजित करने, 15 वर्षो से अधिक प्रतिदिन 100 जरुरतमंदों को भोजन की व्यवस्था करने हेतु उन्हें ये सम्मान मिला।

इस डायमंड जुबली वर्ष को यादगार बनाते हुए अरिजीत सरकार ने 60 रक्तदाताओं के रक्तदान का संकल्प लिया था, जिसे पुरा कर लिया गया. और इस अभियान को पुजा कमिटी के डायमंड जुबिली वर्ष एवं 174 जिंदगियां बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को समर्पित किया इस दौरान अरिजीत सरकार के साथ धर्मपत्नी स्नेहा सरकार, बेटे अनिरुद्ध सरकार, मानवीता चौधरी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button