आज माननीय सांसद पलामू श्री विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत 12873/12874 हटिया-आनंद विहार अप/डाउन झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का परिचालन रद्द होने से संबंधित एक अति महत्वपूर्ण मामले को उठाया।
श्री राम ने कहा कि रेलवे बोर्ड द्वारा ठंड के मौसम में कोहरे का बहाना बनाकर वर्षों से 12873/12874 हटिया-आनंद विहार अप/डाउन झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का परिचालन रद्द कर दिया जाता है।

आज माननीय सांसद पलामू श्री विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत 12873/12874 हटिया-आनंद विहार अप/डाउन झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का परिचालन रद्द होने से संबंधित एक अति महत्वपूर्ण मामले को उठाया।
पलामू : श्री राम ने कहा कि रेलवे बोर्ड द्वारा ठंड के मौसम में कोहरे का बहाना बनाकर वर्षों से 12873/12874 हटिया-आनंद विहार अप/डाउन झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का परिचालन रद्द कर दिया जाता है। ऐसा लगता है कि ठंढ के मौसम में इस ट्रेन का परिचालन रद्द करने की एक परंपरा सी बन गयी है।

पिछले वर्ष भी रेलवे ने कोहरे का बहाना बनाकर उक्त ट्रेन का परिचालन रद्द करने का निर्णय लिया था, परन्तु माननीय रेल मंत्री जी से जनता को आवगमन की कठिनाईयों से अवगत कराने पर उन्होंने उक्त ट्रेन को बंद करने के निर्णय को रद्द कर दिया था तथा ट्रेन का परिचालन जारी रहा था। परंतु इस वर्ष भी रेलवे ने कोहरे का बहाना बनाकर दिनांक 1 दिसम्बर 2025 से 27 फरवरी 2026 तक बंद करने का निर्णय लिया है।
विदित है कि उक्त ट्रेन से सर्वाधिक लाभ पलामू संसदीय क्षेत्र के दोनों जिलें क्रमशः पलामू एवं गढवा के लोगों को मिलता है। देश की राजधानी से कनेक्ट होने और दिल्ली में उच्चतर चिकित्सा संस्थान में इलाज हेतु आने जाने के लिए झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस सर्वोत्तम साधन है। पलामू, गढ़वा, लातेहार (झारखंड) एवं सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) आकांक्षी जिलों की सूची में शामिल हैं। उपरोक्त जिले के छात्र/छात्राओं, व्यवसायियों एवं मरीजों के आवागमन के साधन को बढ़ाने के बजाय तीन माह के लिए कम करना उचित नहीं है।
उल्लेखनीय है कि उक्त संबंध में माननीय सांसद ने माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं रेलवे बोर्ड के चेयरमैन श्री सतीश कुमार जी को भी पत्र लिखकर अनुरोध किया है।
माननीय सांसद ने कहा कि आपके माध्यम से माननीय रेल मंत्री जी से मांग करता हॅू कि उक्त निर्णय को निरस्त करते हुए झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन का पुनः परिचालन प्रारम्भ करायी जाय।
अलख दुबे
निजी सचिव
माननीय सांसद पलामू



