आईसीएल इंडिया और ग्रीन टीवी ने मिलकर किसान चौपाल का किया आयोजन
आईसीएल इंडिया और ग्रीन टीवी ने मिलकर किसान चौपाल का किया आयोजन

रांची (झारखंड) : 1 अप्रैल को रांची के नगरी के बाजार समिति में आईसीएल इंडिया और ग्रीन टीवी ने मिलकर किसान चौपाल का आयोजन किया। जिसका मक़सद किसानों को इजरायल तकनीक पर आधारित विशिष्ट उर्वरकों से रुबरू कराना था । झारखंड के किसान आईसीएल के इन विशेष उर्वरकों को अपनी खेती में उपयोग कर बेहतर उपज और लाभ कमा सकते हैं। आईसीएल इजरायल की जानी मानी कृषि उर्वरक कंपनी है।
यह विश्व की पहली और अकेली ऐसी कंपनी है जो प्राकृतिक उर्वरक पॉलीसल्फेट का UK के खदानों में खनन कर, विश्वभर में इसकी आपूर्ति कर रही है। आईसीएल दुनिया की प्रमुख उर्वरक कंपनियों में से एक है , जो दुनियाभर के किसानों, उत्पादकों और निर्माताओं को पोटाश, पॉलीसलफेट, फॉस्फोरिक उर्वरक, फॉस्फोरिक एसिड, विशेष उर्वरक, फॉस्फेट रॉक और मिश्रित उर्वरक जैसे गुणवत्तापूर्ण पौध पोषण समाधान मुहैया कराने की दिशा में अग्रसर है, इस कंपनी का उद्देश्य विश्व के विभिन्न देशों में उच्च गुणवत्ता के उर्वरकों को सभी बाजारों तक पहुंचना ताकि पोषणयुक्त फसल का उत्पादन कर सभी किसान अच्छा मुनाफा ले सकें और लोगों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ प्राप्त हो सकें।




