Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ भारी मात्रा में सामान जब्त l

गिरिडीह जिले में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का उदभेदन हुआ है. उत्पाद विभाग ने यह कार्रवाई उपायुक्त राम निवास यादव के निर्देश पर किया है.

अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ भारी मात्रा में सामान जब्त

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह जिले में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का उदभेदन हुआ है. उत्पाद विभाग ने यह कार्रवाई उपायुक्त राम निवास यादव के निर्देश पर किया है. उत्पाद अधीक्षक शिव कुमार साहू के नेतृत्व में गठित टीम ने भरकट्टा थाना क्षेत्र के चिताखारो गांव स्थित एक धान गोदाम में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान वहां अवैध विदेशी शराब बनाने का पूरा सेटअप संचालित पाया गया। टीम ने मौके से भारी मात्रा में स्पिरिट, तैयार अवैध विदेशी शराब और अन्य सामग्री जब्त की।

इस मामले में कुल 4 अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, हालांकि सभी आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे हैं।

छापेमारी का नेतृत्व उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक रवि रंजन ने किया। इस कार्रवाई में भरकट्टा थाना प्रभारी अमन कुमार सहित जिला बल, सशस्त्र बल और गृह रक्षक जवान शामिल थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button