Breaking Newsझारखण्ड

अलग अलग मारपीट में दर्जनों घायल, कई रेफर 

  1. अलग अलग मारपीट में दर्जनों घायल, कई रेफर 

बरकट्ठा और चलकुशा थाना क्षेत्र अंतगर्त हुई अलग अलग मारपीट की घटना में दर्जनों लोग घायल हो गए। घायलों में खिरिया देवी 55 वर्ष पति जीरो साव,पुत्र मुकेश कुमार साव 26 वर्ष,फलजीत साव 32 वर्ष, पत्नी रेखा देवी 26 वर्ष,मंजू देवी पति 22 वर्ष पति सुनील साव, कविलास देवी 48 वर्ष पति प्रभु साव, पुत्र उमा शंकर 32 वर्ष,नन्दू साव 70 वर्ष पिता स्व मेघन साव,पुत्र महावीर साव 38 वर्ष,पत्नी संगीत देवी 32 वर्ष, पुत्र कुंदन कुमार 15 वर्ष सभी ग्राम बनगावां थाना चलकुशा निवासी, सुगन्ति देवी 25 वर्ष पति खगेन्द्र मंडल, बसंती देवी 38 वर्ष पति प्रदीप मंडल, बासु महतो 70 वर्ष पिता स्व सादु महतो, पुत्र प्रकाश मंडल 35 वर्ष, छोटी महतो 25 वर्ष,पुत्रवधू अनिता देवी 32 वर्ष,सभी ग्राम मसीपीढ़ी थाना बरकट्ठा निवासी, सोधन ठाकुर 60 पिता स्व बंधु ठाकुर उसकी पत्नी मानशी देवी 50 वर्ष दोनों ग्राम बरवां थाना बरकट्ठा निवासी शामिल है। सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किए जाने के बाद रेखा देवी, महावीर साव, संगीता देवी, कविलास देवी, उमाशंकर, नन्दू साव, फलजीत साव, अनिता देवी, प्रकाश मंडल, छोटी महतो को बेहतर इलाज के लिए सदर हजारीबाग रेफर किया गया।

Related Articles

Back to top button