Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

अधिवक्ता प्रियांशु शेखर के साथ हुई मारपीट को लेकर बार एसोसिएशन के महासचिव चुन्नू कांत ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजन

गिरिडीह, अधिवक्ता प्रियांशु शेखर के साथ बीते दिन हुए मारपीट को लेकर मंगलवार को कोर्ट परिसर में बार एसोसिएशन के महासचिव चुन्नू कांत ने प्रेस वार्ता किया

अधिवक्ता प्रियांशु शेखर के साथ हुई मारपीट को लेकर बार एसोसिएशन के महासचिव चुन्नू कांत ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : अधिवक्ता प्रियांशु शेखर के साथ बीते दिन हुए मारपीट को लेकर मंगलवार को कोर्ट परिसर में बार एसोसिएशन के महासचिव चुन्नू कांत ने प्रेस वार्ता किया। इस वार्ता में उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं के साथ कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी है। प्रियांशु शेखर के साथ मारपीट कर फरार टोटो वाला का अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सका है।

उन्होंने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि आज घटना के तीन दिन बीत चुके हैं लेकिन पुलिस प्रशासन के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है और मारपीट करने वाला खुले में घूम रहा है। उन्होंने बताया कि 9 तारीख को अधिवक्ताओं का एक शिष्ट मंडल पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर जल्द से जल्द कार्रवाई और गिरफ्तारी करवाने का मांग करेगी।

अगर फिर भी पुलिस प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया जाएगा तो अधिवक्ता सड़क पर आंदोलन करेगी कर आंदोलन करेंगे। मौके पर अधिवक्ता प्रदीप पांडे सदाकत हुसैन उर्फ बब्बन खान नागेश्वर तिवारी प्रशांत कुमार राकेश कुमार दिनेश प्रसाद शर्मा दीपक कुमार यदुनंदन यादव पंकज कुमार जमुना प्रसाद मंडल संतोष मंडल अशोक कुमार बलराम सहित कई अधिवक्ता गण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button