Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

अचानक जन सेवकों के ग्रेड वेतन घटाने के विरोध में गुरुवार को आक्रोश रैली निकाली गई।

अचानक जन सेवकों के ग्रेड वेतन घटाने के विरोध में गुरुवार को आक्रोश रैली निकाली गई।

 

अचानक जन सेवकों के ग्रेड वेतन घटाने के विरोध में गुरुवार को आक्रोश रैली निकाली गई।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: झारखंड राज्य जन सेवक संघ जिला शाखा के बैनर तले झारखंड सरकार द्वारा अचानक जन सेवकों के ग्रेड वेतन घटाने के विरोध में गुरुवार को आक्रोश रैली निकाली गई। रैली में राष्ट्रीय संगठन सचिव अशोक कुमार सिंह महामंत्री अशोक कुमार सिंह नयन रघुनंदन प्रसाद विश्वकर्मा भरत मांझी लखनलाल पंडित रेनू देवी बबलू कुमार चौधरी दिनेश प्रसाद सिंह अनुपम अनु समेत कई जनसेवक शामिल थे। रैली की शुरुआत पुराना कचहरी परिसर से शुरू की गई जो शहर के मुख्य मार्गो का भ्रमण करते हुए टावर चौक पहुंची। यहां रैली को एक सभा में परिवर्तित कर तमाम वक्ताओं और जन सेवकों ने झारखंड सरकार द्वारा अचानक ग्रेड वेतन घटाने के खिलाप जमकर विरोध किया गया। इस दौरान राज्य सरकार से मांग किया गया कि अविलंब इस अवैध आदेश को रद्द किया जाए। अन्यथा सभी जनसेवक अपने कार्यों को छोड़कर उग्र आंदोलन करेगी। इस बाबत संगठन सचिव अशोक कुमार सिंह ने बताया कि राज्य भर के तमाम जिलों में जन सेवकों के साथ जो बर्ताव राज्य सरकार ने अचानक की है इससे सभी जिले के जनसेवक आक्रोशित में है उन्होंने कहा कि पहली बार झारखंड सरकार ने कर्मचारी विरोधी हरकत किया है। इतिहास में पहली बार यह घटना देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी का 10 वर्षों से ग्रेड पे मिल रहा था उसको अचानक हटा देना निंदनीय है।

राज्य सरकार ग्रेड पे को बढ़ाने के अलावे उसे घटा दिया। जन सेवकों ने कहा कि 10 वर्षों से लगातार हम लोग सेवा देते हुए आ रहे हैं और आज अचानक इस तरह से ग्रेड पे घटा देना हम लोगों को अपमान करने जैसा है। मांग किया गया कि जल्द से जल्द इसे रद्द किया जाए।

Related Articles

Back to top button