Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के नवनियुक्त झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बलवंत यादव के हजारीबाग आगमन पर श्री कृष्ण बलराम सेवा संगठन की ओर से युवराज पैलेस में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

शंभू यादव बने अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के हजारीबाग जिला अध्यक्ष

जनगणना में सभी यादव जाति के कॉलम में ‘यादव’ ही दर्ज कराएं : बलवंत यादव

हजारीबाग: अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के नवनियुक्त झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बलवंत यादव के हजारीबाग आगमन पर श्री कृष्ण बलराम सेवा संगठन की ओर से युवराज पैलेस में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शंभू यादव ने की, जबकि संचालन शैलेंद्र यादव ने किया। समारोह में यादव समाज की एकजुटता, संगठन के विस्तार, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और समाज के अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम के दौरान श्री कृष्ण बलराम सेवा संगठन का अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा में विलय करने की घोषणा की गई। उपस्थित लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि अलग-अलग मंचों के बजाय एक मजबूत संगठन के बैनर तले समाज को एकजुट करना समय की आवश्यकता है। इसी अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बलवंत यादव ने शंभू यादव को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का हजारीबाग जिला अध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा की।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बलवंत यादव ने कहा कि यादव समाज को सामाजिक और संगठनात्मक रूप से मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की आवश्यकता है। समाज के लोगों को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि आने वाली जनगणना समाज की वास्तविक स्थिति और संख्या को सामने रखने का महत्वपूर्ण अवसर है। इसलिए सभी यादव अपने जाति के कॉलम में केवल ‘यादव’ दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि समाज की सही संख्या सामने आने से सामाजिक हिस्सेदारी और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाना है। युवाओं और महिलाओं को संगठन में अधिक से अधिक जिम्मेदारी देकर नई पीढ़ी को सामाजिक नेतृत्व के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने हजारीबाग में संगठन के विस्तार की जिम्मेदारी शंभू यादव को सौंपते हुए विश्वास जताया कि जिले के प्रत्येक प्रखंड और पंचायत तक महासभा को मजबूत किया जाएगा।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शंभू यादव ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि हजारीबाग जिले के प्रत्येक प्रखंड, पंचायत और गांव तक संगठन को पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के केंद्रीय उपाध्यक्ष पीतांबर दास ने कहा कि यादव समाज का इतिहास संघर्ष, त्याग, सामाजिक चेतना और राष्ट्र निर्माण में योगदान से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि समाज को अपने गौरवशाली इतिहास और महापुरुषों के विचारों से नई पीढ़ी को जोड़ना होगा। शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के साथ सामाजिक अधिकारों को लेकर भी जागरूकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा समाज को एक मजबूत मंच प्रदान करने के लिए लगातार काम कर रही है।

महासभा की महासचिव अनीता यादव ने कहा कि समाज की प्रगति में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। आज यादव समाज की बेटियां शिक्षा, प्रशासन, राजनीति और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं। जरूरत है कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए परिवार और समाज का पूरा सहयोग मिले। उन्होंने कहा कि महिलाओं को संगठन की गतिविधियों में अधिक से अधिक भागीदारी दी जानी चाहिए। महिला शक्ति को साथ लेकर ही समाज का समग्र विकास संभव है।

राजकुमार यादव ने कहा कि यादव समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। समाज की इस विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ वर्तमान चुनौतियों का सामना करने के लिए संगठन को मजबूत करना होगा।
विकास यादव ने कहा कि समाज के भविष्य की दिशा तय करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। युवाओं को शिक्षा, तकनीक, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं की ओर प्रेरित करने के साथ उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों से भी जोड़ना होगा।

टुन्नू गोप ने कहा कि समाज के आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले समाज के लोगों तक संगठन की पहुंच होनी चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को सामने लाया जा सके।

शंभुलाल यादव ने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सम्मान और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर समाज को एकजुट होकर अपनी आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा, समाज की आवाज उतनी ही प्रभावी होगी।

बासुदेव गोप ने कहा कि संगठन का विस्तार केवल शहर तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि गांव और पंचायत स्तर तक महासभा की मजबूत इकाइयां बनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित करना आवश्यक है।

कुणाल यादव ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को शिक्षा और आधुनिक तकनीक के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं तथा रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज की नई पीढ़ी को नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार करना होगा। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। मजबूत युवा शक्ति ही मजबूत समाज का आधार है।

रंजन यादव ने कहा कि समाज के लोगों को व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर सामाजिक हित में काम करना चाहिए। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा एक ऐसा मंच है, जहां समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट कर सामाजिक उत्थान की दिशा में काम किया जा सकता है। इस मौके पर मुख्य रुप से जीतू यादव, बबलू यादव, तिलक यादव, रवि यादव, पवन यादव, राजेश यादव, अशोक यादव, राजू यादव,राजदेव यादव, विनोद यादव, पप्पू यादव, हरी यादव, नीरज यादव, लड्डू यादव, सुबोध यादव, सोनू यादव, संजीत यादव, दीपू गोप, विकास यादव,अरुण यादव, दिलीप यादव, प्रमोद यादव, अंकित यादव, सोहन यादव, सुनील यादव, मोहन गोप, मिथलेश यादव, अमित यादव, संदीप यादव, रौशन यादव, दीपक गोप, बादल यादव, सागर यादव, उद्धव यादव, सरयु गोप समेत सैकड़ों की संख्या मे यादव समाज के लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button