ECL मुगमा एरिया में चल रहे सतर्कता जागरूकता अभियान,किया गया पुरस्कार वितरण।
ECL मुगमा एरिया में चल रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत सभागार में आयोजि

ECL मुगमा एरिया में चल रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत सभागार में आयोजित किया गया पुरस्कार वितरण समारोह
धनबाद: मलय गोप

धनबाद: ईसीएल मुगमा एरिया में चल रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत शुक्रवार को संपन्न नहे कार्यक्रमों का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विजिलेंस एवं ईसीएल मुगमा एरिया के पदाधिकारी सहित स्कूल के छात्र व शिक्षक मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों को गुलदस्ता भेंट कर किया गया। उसके बाद सतर्कता के ऊपर चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर विजय हुए छात्रों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर ईसीएल मुगमा एरिया के महाप्रबंधक बीसी सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सतर्कता जीवन में बहुत ही अहम है।

इसका सभी को पालन करना चाहिए। आपको हर वक्त सतर्क रहने की जरूरत है। आप सतर्क रहेंगे तो समाज सतर्क होगा और समाज सतर्क रहा तो देश उन्नत होगा। प्रगतिशील देश के लिए सतर्कता बहुत जरूरी है। अगर हम सभी सतर्क हो जाएं तो हमारा भारत देश भ्रष्टाचार मुक्त एवं विकासशील देश में शामिल हो जाएगा। मौके पर काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे।



