मकतपुर इंदिरा कॉलोनी से कांवरियों का एक जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना समाजसेवी अमित सिंह ने किया कांवरियों के बीच फलों का वितरण

गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: शहरी क्षेत्र के मकतपुर इंदिरा कॉलोनी से रविवार को कांवरियों का एक जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। सबसे पहले कावरियो की टोली मकतपुर का भ्रमण करते हुए बरगंड़ा स्थित विश्वनाथ मंदिर पहुंची। जहां भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर सभी कावरिया सुल्तानगंज के लिए रवाना हो गए। इस दौरान समाजसेवी अमित सिंह और अन्य लोगों ने यात्रियों के बीच फल और शीतल पेयजल का वितरण किया।
इस बाबत अमित सिंह ने बताया कि बड़ी खुशी बात है कि पवित्र सावन मास में 70 की संख्या में बस के माध्यम से कांवरिया सुल्तानगंज जा रहे हैं वहां से जल उठाकर पैदल देवघर पहुंचेंगे और बाबा के ऊपर जल चढ़ाएंगे। मौके पर शंकर सिंह करण कुमार अमित चौधरी विवेक कुमार अजय सिंह साकेत जैन दीपक राम बबलू साव डूमर कुमार आदि मौजूद थे।