Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजन

धूमधाम से मना ईद मिलाद उल नबी, सदर विधायक सोनू समेत अधिकारी हुए शामिल

अलग अलग मुस्लिम संगठन ने निकाला बाइक जुलुश, युवाओं ने खूब लगाया धार्मिक नारे

गिरिडीह में धूमधाम से मना ईद मिलाद उल नबी, सदर विधायक सोनू समेत अधिकारी हुए शामिल

अलग अलग मुस्लिम संगठन ने निकाला बाइक जुलुश, युवाओं ने खूब लगाया धार्मिक नारे

गिरिडीह: मनोज कुमार।

गिरीडीह: पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के पर्व ईद मिलाद उल नबी का उत्साह रविवार को गिरिडीह में भी देखने को मिला। शहर से ग्रामीण इलाकों में पर्व की धूम रही। अलग अलग मुस्लिम संगठन ने जुलुश निकाल कर पैगंबर मोहम्मद साहब के आगमन का स्वागत पूरे उत्साह के साथ किया। ईद मिलाद उल नबी के इस पर्व को देखते हुए पूरे जिले में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम थे। तो डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी अमित रेनू के साथ सदर एसडीएम विषालदीप खालको समेत सदर एसडीपीओ अनिल सिंह और डीएसपी संजय राणा शहर और ग्रामीण इलाको का

दौरा करते दिखे। युवाओं के द्वारा बाइक जुलुश को देखते हुए ही नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी और मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम लगातार शहर में नजर रखे हुए थे। और पूरे शहर का जायजा ले रहे थे। लिहाजा, कुछ हद तक पुलिस के अधिकारियो को पसीना भी बहाना पड़ रहा था। शहर के कई हिस्सों में बाइक जुलुश निकाल कर मुस्लिम समुदाय के लोगो ने अपने उत्साह का प्रदर्शन करते दिखे। हर एक युवक के हाथ ईद मिलाद उल नबी का झंडा था, तो नन्हे बच्चे भी अपने उत्साह को दिखाते नजर आए। मौके पर युवाओं के द्वारा सरकार की आमद मरहबा जैसे कई धार्मिक नारे भी खूब लगाए जा रहे थे।

इस बीच शहर के बरवाडीह के कर्बला मैदान में जलसा का आयोजन हुआ। जहा सदर विधायक सुदविया कुमार सोनू के साथ सदर एसडीपीओ अनिल सिंह और मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम के साथ जेएमएम नेता इरशाद अहमद वारिश, वार्ड पार्षद सैफ अली गुड्डू और असद्दुला समेत कई शमिल हुए। मौके पर सदर विधायक सोनू ने ईद मिलाद उल नबी के पर्व का मुबारकबाद देते हुए कहा की हर पर्व इंसान को जीने की प्रेरणा देता है।

क्योंकि कायनात बनाने वाले ने हवा और पानी के इस्तेमाल का अधिकार सबों को दिया है। सदर विधायक सोनू ने कहा की जितना जमीन एक एक के हिस्से में दिया है उसी में लोग संतोष करे, तो कही कोई विवाद नही हो। और पैगम्बर मोहम्मद का जन्मदिवस यही सिखाता है हर व्यक्ति इस देश में एक है और एक रहेगा। इधर ग्रामीण इलाकों में भी ईद मिलाद उल नबी को लेकर उत्साह दिखा। लोग नए कपड़े पहन कर पर्व मनाते दिखे। जनामदिवस के पर्व को देखते हुए ग्रामीण इलाकों में भी सुरक्षा के खास व्यस्था किया गया था।

Related Articles

Back to top button