Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

13 सूत्री मांगों को लेकर हल्ला बोल कार्यक्रम में जुटी लोगों की भीड़ 

बरकट्ठा विधानसभा में भ्रष्टाचार चरम पर :- पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव 

13 सूत्री मांगों को लेकर हल्ला बोल कार्यक्रम में जुटी लोगों की भीड़ 

बरकट्ठा विधानसभा में भ्रष्टाचार चरम पर :- पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव 

संवाददाता : ईश्वर यादव 

हजारीबाग/बरकट्ठा: प्रखंड के ऐतिहासिक धार्मिक पर्यटन स्थल सूर्यकुंड के निकट निर्मित डिग्री कॉलेज में 13 सूत्री मांगों को लेकर हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित कि गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता दर्शन सोनी और संचालन अर्जुन राणा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, जिप प्रतिनिधि सह समाजसेवी सीके पाण्डेय, मुखिया संघ अध्यक्ष इन्द्रदेव प्रसाद, मुखिया निजाम अंसारी, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव, संतोष कुमार देव उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में डिग्री कॉलेज बनकर तैयार है। लेकिन पठन पाठन नहीं होने से यहां के छात्र और छात्राओं को उच्च शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है। श्री यादव ने कहा कि विधानसभा में भ्रष्टाचार चरम पर है। लोगों की समस्यायें सुनने वाला कोई नहीं है। बिना चढ़ावा का लोगों का कोई कार्य नहीं होता।

उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार को बंद करने, बिजली समस्यायों को दुरुस्त करने, गरीब असहायों पर बिजली विभाग द्वारा झुठे मुकदमा बंद करने, पीडब्ल्यूडी और जीटी रोड से प्रभावित रैयतों को अतिशीघ्र मुआवजे का भुगतान समेत 13 सूत्री मांग उन्होंने की है। कार्यक्रम में सुखदेव यादव, गुड़ी देवी , कुमार अंशु , दुर्गा चौधरी राजकुमार नायक, शेर मोहम्मद, केदार यादव, कुंजलाल महतो, संजय साव,ललन यादव, किशोरी पाण्डेय,दशरथ यादव,मनोहर चौधरी, सुरेश नायक,किसुन राम, महेंद्र प्रसाद, सतीश सिंह , राजकुमार चौधरी,दामोदर यादव, प्रमोद पासवान सुखु मांझी, चिंता देवी समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button