Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेशमनोरंजनराजनीतिलाइव न्यूज़

सूर्यकुण्ड भूमि बचाव संघर्ष समिति का गठन आगामी रविवार को किया जायेगा 

सूर्यकुण्ड भूमि बचाव संघर्ष समिति का गठन आगामी रविवार को किया जायेगा 

सूर्यकुण्ड भूमि बचाव संघर्ष समिति का गठन आगामी रविवार को किया जायेगा 

हजारीबाग/बरकट्ठा: हजारीबाग जिला के बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक धरोहर धार्मिक पर्यटन स्थल सूर्यकुण्ड धाम परिसर में आज एक बैठक देवेंद्र पाण्डेय कि अध्यक्षता में किया गया।बैठक में सूर्यकुण्ड धाम के आसपास गैरमजरूआ भूमि पर भूमाफियाओं के द्वारा फर्जी तरीके से कागजात बनाया जा रहा है।जिस भूमि को भूमाफियाओं के टेढी नजर से बचाने हेतु विस्तृत रूप से चर्चा किया गया।एवं उपस्थित लोगों के द्वारा निर्णय लिया गया कि आगामी रविवार को वृहद पेमाने पर ग्रामीणों को इकठ्ठा करके अवगत करवाया जायेगा कि सूर्यकुण्ड के भूमि पर भूमाफियाओं के द्वारा किस प्रकार से जमीन कब्जा करने के लिए तरह-तरह के हथकंडा अपनाया जा रहा है।एवं सूर्यकुण्ड भूमि बचाव संघर्ष समिति का गठन किया जायेगा।बताते चलें कि सूर्यकुण्ड के आसपास लगभग 40 एकड गैरमजरूआ भूमि है।जिसपर भूमाफियाओं का टेढी नजर पड गया है।जिससे आने वाले समय में सूर्यकुण्ड के सुंदरता एवं प्राकृतिक सौंदर्य पर प्रभाव पड़ता हुआ प्रतीत हो रहा है।उपस्थित लोगों के द्वारा निर्णय लिया गया कि सूर्यकुण्ड के गैरमजरूआ भूमि को गैरकानूनी तरीके से भूमाफियाओं को कब्जा नहीं करनें दिया जायेगा।

उक्त बैठक में मुख्य रूप से जिप प्रतिनिधि चंद्रकांत पाण्डेय,विजय पाण्डेय,संजय पाण्डेय,रामानंद पाण्डेय,त्रिपुरारी पाण्डेय,आदित्य पाण्डेय,अनुज कुमार पाण्डेय,सुरेश कुमार पाण्डेय,भुनेश्वर नायक,अजीत पाण्डेय,विनोद गिरि,संतोष पाण्डेय,नरेश नायक,लक्ष्मण यादव,सोनू पाण्डेय,शेषनाथ सिंह,गुड्डू बाबा,छोटी राम,रामाअवतार पाण्डेय के अलावे दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button