Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सिविल सर्जन डॉक्टर शिव प्रसाद मिश्र ने आयुष्मान भव सेवा पखवाड़ा

सिविल सर्जन डॉक्टर शिव प्रसाद मिश्र ने आयुष्मान भव सेवा पखवाड़ा

 

सिविल सर्जन डॉक्टर शिव प्रसाद मिश्र ने आयुष्मान भव सेवा पखवाड़ा

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: सदर अस्पताल सिविल सर्जन कार्यालय में शनिवार को सिविल सर्जन डॉक्टर शिव प्रसाद मिश्र ने आयुष्मान भव सेवा पखवाड़ा और कृमि मुक्ति दिवस मनाने को लेकर एक प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के माध्यम से सिविल सर्जन डॉक्टर एसपी मिश्रा ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयुष्मान भव पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। वहीं 20 सितंबर और 29 सितंबर को कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाना है। उन्होंने बताया कि इस दोनों कार्यक्रम के प्रचार प्रसार हेतु प्रेस वार्ता आयोजित की गई। सिविल सर्जन ने बताया कि कृमि मुक्ति दिवस कार्य के अन्तर्गत कृमि नियंत्रण को लेकर 1 से 19 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी प्लस टू तक के सरकारी गैर सरकारी मदरसा स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। वहीं छूटे हुए बच्चों को 29 सितंबर को यह गोली खिलाई जाएगी। बताया गया कि एल्बेंडाजोल गोली के कई फायदे हैं। यह गोली बच्चों के पोषण स्तर को सुधारने में मदद करता है। साथ ही खून की मात्रा को भी बढ़ाता है। भविष्य में कार्य क्षमता, औसत आय और आयु में भी वृद्धि करता है। वहीं आयुष्मान भव सेवा पखवाड़ा को लेकर बताया गया कि आभा ऐप में लोगों को हेल्थ से संबंधित सभी जानकारियां रिकॉर्ड रहेगी।

आभा नंबर बताने के बाद कोई भी अस्पताल में मरीज के हेल्थ के बारे में की कौन सी बीमारियां हैं कौन सी मेडिसिन उपयोग कर रहे हैं। सभी प्रकार की जानकारियां दर्ज रहेगी। बताया कि हेल्थ रिपोर्ट में एक यूनिक नंबर भी रहेगा। मौके पर डीपीएम प्रतिमा कुमारी डॉ अशोक कुमार आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button