Breaking Newsचुनावझारखण्डताजा खबरदेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षाहेल्थ

सांसद जयंत सिन्हा ने भगवान राम मंदिर निर्माण हेतु हजारीबाग लोकसभा के पांच विधानसभा से मांगा राम भक्तों से ईटों का दान 

सांसद जयंत सिन्हा ने भगवान राम मंदिर निर्माण हेतु हजारीबाग लोकसभा के पांच विधानसभा से मांगा राम भक्तों से ईटों का दान 

 

सांसद जयंत सिन्हा ने भगवान राम मंदिर निर्माण हेतु हजारीबाग लोकसभा के पांच विधानसभा से मांगा राम भक्तों से ईटों का दान 

हजारीबाग: हजारीबाग लोकसभा के लोकप्रिय सांसद सह अध्यक्ष, वित्त संबंधी संसदीय स्थाई समिति जयंत सिन्हा ने हजारीबाग में भगवान राम के मंदिर निर्माण हेतु हजारीबाग लोकसभा के पांच विधानसभा के लिए राम भक्तों से ईंटों का दान प्राप्त करने के लिए बड़ा अखाड़ा से राम रथ को राम नामी झंडा दिखाकर विदा किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित राम भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या की तर्ज पर हम हजारीबाग में भी आप सबों के सहयोग से एक भव्य और विशाल राम मंदिर का निर्माण करने की घोषणा पूर्व में ही कर चुका हूं,अब उसको धरातल पर उतरने का समय आ गया है। भगवान राम की धरती अयोध्या में 22 जनवरी को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कर कमल से राम मंदिर का उद्घाटन होना सुनिश्चित किया गया है। अयोध्या के बाद भगवान राम के भक्ति का दूसरा केंद्र हजारीबाग की पावन धरती है। इस पावन धरती पर आप राम भक्तों के सहयोग से एक भव्य राम मंदिर बनाया जाएगा।जयंत सिन्हा ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है की आप सब इसमें अपना पूर्ण सहयोग देंगे और आने वाले दिनों में इस पावन धरा पर भी एक भगवान राम माता सीता के मंदिर का निर्माण होगा। यह हम सबों के लिए एक गर्व का विषय होगा।राम रथ को विदा करने के पूर्व उन्होंने हनुमान मंदिर पहुंचकर मंदिर निर्माण कार्य की सफलता के लिए हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।पूजा के उपरांत उन्होने नगर भ्रमण कर राम भक्तों से ईंटों के दान करने की भी अपील किया।उनके आग्रह पर लोगों ने आगे बढ़कर ईंटों का दान कर सासंद को भरोसा दिया की हम सब मिलकर आपको अपना पूर्ण सहयोग देंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक यादव,

भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य के पी ओझा विनोद कुमार बिगन ,टोनी जैन, कृष्ण कुमार सिंह, ज्योति कुमार गुड्डू, राजेश कुमार टिंकू, ज्ञान प्रकाश, जीवन सिन्हा, सुरेश गुप्ता, अशोक कुमार सिन्हा, विनोद भगत, दीपक कुमार, संतोष कुमार गुप्ता सोनू, पंचरत्न गुप्ता, अविनाश गुप्ता, हनुमान मंदिर के पुजारी कार्तिक पांडे, कौशल मिश्रा, पुरुषोत्तम पांडे, ज्योति देवी, अतिकेय जैन, अमित गुप्ता सहित सैकड़ो राम भक्त उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button