Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजनलाइव न्यूज़

श्रद्धालुओं के लिए खोला गया विभिन्न दुर्गा मंडपों का पट, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु  

श्रद्धालुओं के लिए खोला गया विभिन्न दुर्गा मंडपों का पट, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु  

श्रद्धालुओं के लिए खोला गया विभिन्न दुर्गा मंडपों का पट, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु  

गिरिडीह: मनोज कुमार

 

गिरिडीह: जिले भर में दुर्गा पूजा का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं। पूजा को लेकर हर और भक्ति भाव का माहौल बना हुआ हैं। नवरात्रि के सातवें दिन रविवार को विभिन्न देवी मंडपों और पूजा पंडालों में मां का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। रविवार को सबसे पहले भेलभरणी की पूजा आराधना की गई। जिसके बाद मंदिरों और पंडालों में स्थापित मां की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा किया गया। पंडितों व आचार्यों द्वारा देवी देवताओं का आह्वान कर पुष्पांजलि किया गया।

साथ ही नव दुर्गा के सातवे स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा आराधना की गई। जिसके बाद महा आरती की गई। पंडालों और मंदिरों में पाठ और भक्ति गीत से गूंज रहे हैं। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही विधि विधान के साथ पूजा शुरू हो गई। दुर्गा मंदिर में महिलाओं और युवतियों ने शाम दीप जलाकर मां दुर्गा की पूजा व आरती की। कई श्रद्धालु घरों में कलश स्थापित कर पूजा कर रहें हैं। शहर के सुरो सुंदरी इंस्टीट्यूट अकादमी में बंगलुरू स्थित मशहूर साइकिल प्योर अगरबत्ती द्वारा तैयार किए गए लगभग 6 फीट लंबा और 4 किलो वाली अगरबत्ती जलाकर मां दुर्गा की विशेष आराधना पूजा की गई। कंपनी के निदेशक अर्जुन गंगा राव ने बताया कि इस विशेष अखंड ज्योति के आयोजन के लिए झारखंड में गिरिडीह को ही चयनित किया गया था।

जिसके तहत आज इस अखंड ज्योति को जलाकर मां की आराधना की गई। इसके अलावा शहर के विश्वनाथ मंदिर, शास्त्री नगर, पुराना जेल परिसर, अलकापुरी, वन विभाग कार्यालय, बोडो, पचंबा, बनियाडीह, सिहोडीह, सेंट्रल पीठ, पपरवाटांड़ समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूजा पंडालों को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया। वहीं श्रद्धालु हर जगह मां के पूजन दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Back to top button