Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

शराब की दुकानें नवरात्र-दशहरा में बंद हों: सन्नू सिद्धीकी नवरात्र की पवित्रता बनाए रखने को लेकर झामुमो नेता सन्नू सिद्धीकी ने की अपील

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह उपाध्यक्ष सन्नू सिद्धीकी जी ने नवरात्र और दशहरा के दौरान शराब की दुकानों को बंद रखने की मांग की है।

शराब की दुकानें नवरात्र-दशहरा में बंद हों: सन्नू सिद्धीकी नवरात्र की पवित्रता बनाए रखने को लेकर झामुमो नेता सन्नू सिद्धीकी ने की अपील

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह उपाध्यक्ष सन्नू सिद्धीकी जी ने नवरात्र और दशहरा के दौरान शराब की दुकानों को बंद रखने की मांग की है। सन्नू सिद्धीकी ने कहा कि मेदिनीनगर में नवरात्र और दशहरा पूजा बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। भव्य पंडालों का निर्माण किया गया है, जहां श्रद्धालु अपने परिवार के साथ दर्शन व भ्रमण के लिए निकलते हैं। ऐसे में पवित्रता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शराब की बिक्री पर रोक लगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल नवरात्र की पवित्रता बनी रहेगी, बल्कि कानून-व्यवस्था और सामाजिक शांति भी सुनिश्चित होगी। साथ ही श्रद्धालु पूरे मनोयोग और श्रद्धा से उत्सव में शामिल हो पाएंगे। सन्नू सिद्धीकी ने नगर निगम क्षेत्रवासियों को शारदीय नवरात्र और दशहरा की शुभकामनाएं भी दीं। पलामू अपने गंगा-जमुनी संस्कृति के लिए जाना जाता है, सन्नू सिद्धीकी की इस मांग की सभी समाज के लोगों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्व-त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। इस मांग को देखते हुए लोगों में सुरक्षा को लेकर भरोसा और मजबूत हुआ है। कई सामाजिक संगठनों ने भी इस कदम का समर्थन करते हुए इसे धार्मिक सौहार्द के लिए जरूरी बताया है। उन्होंने कहा कि त्योहार पर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और परिवार निश्चिंत होकर पूजा पंडालों का आनंद ले सकेंगे। प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं ताकि उत्सव बिना किसी विघ्न के संपन्न हो।

Related Articles

Back to top button