Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

लगातार बढ़ रही गर्मी लोगों का जीवन हुआ अस्त-व्यस्त आज का अधिकतम तापमान 43 डिग्री मापा गया

लगातार बढ़ रही गर्मी लोगों का जीवन हुआ अस्त-व्यस्त आज का अधिकतम तापमान 43 डिग्री मापा गया

लगातार बढ़ रही गर्मी लोगों का जीवन हुआ अस्त-व्यस्त आज का अधिकतम तापमान 43 डिग्री मापा गया

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: लगातार बढ़ रही गर्मी ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री मापा गया। एक तरफ उमस भरी गर्मी और दूसरी तरफ बिजली की आंख मिचौनी से लोग परेशान हैं। अत्यधिक गर्मी रहने के बावजूद जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से शहरी क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था नहीं कराई गई है। पिछले 10 दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी होती जा रही है इस कारण दोपहर 12 बजे के बाद ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। वैसे तू सुबह 8 9 बजे से ही सूर्य की तपिश बढ़ जाती है पर दोपहर के बाद तापमान में काफी अधिक बढ़ोतरी हो रही है। जिसके कारण लोग घरों से निकलने में परहेज करने लगे है। जिन्हें जरूरी काम है वही घर से चेहरे को पूरी तरह ढक कर छतरी गमछा के सहारे बाहर निकल रहे हैं। इधर गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूल के समय सारणी में बदलाव तो कर दी है। लेकिन अत्याधिक गर्मी और धूप के कारण 12 बजे छुट्टी के बाद स्कूली बच्चों को घर आने में परेशानी हो रही है। इस दौरान स्कूली बच्चियां दुपट्टे के सहारे धूप से बचने की कोशिश करते हुए देखने को मिली। लोगों का कहना है कि अत्यधिक गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन और नगर निगम जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था करें ताकि इस उमस भरी गर्मी में पानी पीकर लोग ठंडक महसूस करें।

वहीं शेड का निर्माण भी कराने की मांग की ताकि धूप से राहगीर बच सके। इधर काफ़ी गर्मी पड़ने की वजह से मिट्टी की सुराही और घड़ा की खूब बिक्री हो रही है। सुबह से शाम तक धूप व अत्यधिक गर्मी और रात में बिजली रानी की आंख मिचौनी के कारण लोगों का जीना बेहाल कर दिया है।

Related Articles

Back to top button