Breaking Newsझारखण्डताजा खबर

राष्ट्रीय फाइलेरिया विलोपन कार्यक्रम,19 से 30 सितंबर तक चलेगा अभियान….

राष्ट्रीय फाइलेरिया विलोपन कार्यक्रम,19 से 30 सितंबर तक चलेगा अभियान....

राष्ट्रीय फाइलेरिया विलोपन कार्यक्रम,19 से 30 सितंबर तक चलेगा अभियान….

हजारीबाग: राष्ट्रीय फाइलेरिया विलोपन कार्यक्रम के अंतर्गत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन 2022 के सफल क्रियान्वयन हेतु आज समाहरणालय सभागार में 25 अगस्त को उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देश पर सिविल सर्जन की अध्यक्षता में जिला एवं प्रखंड स्तरीय विभिन्न पदाधिकारियों के साथ हजारीबाग जिला समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश लक्षित आबादी (2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर शेष सभी व्यक्ति) को फाइलेरिया रोधी दवा डीईसी टेबलेट एवं कृमि नाशक दवा अल्बेंडाजोल टेबलेट की एकल खुराक का सार्वजनिक सेवन निश्चित रूप से कराकर जन समुदाय को फाइलेरिया मुक्त बनाना है। हजारीबाग जिला के नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (बरही,बरकट्ठा, बड़कागांव,चौपारण,इचाक,

कटकमसांडी,केरेडारी,विष्णुगढ़ एवं सदर जिनका माइक्रोफाइलेरियम दर एक से अधिक है) में यह कार्यक्रम 19 सितंबर से 30 सितंबर 2022 तक चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर एवं बूथ पर दवा का सेवन कराया जाएगा। दवा का सेवन कार्यक्रम स्वास्थ्य कर्मियों, सहिया,आंगनबाड़ी सेविका/ सहायिका एवं सामुदायिक स्वयं सेवकों द्वारा कराया जाएगा।

इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन, जिला परिषद अध्यक्ष, जिला वीबीडी पदाधिकारी, आरसीएचओ, वीबीडी कंसलटेंट, डीपीएम व अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button