Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

राज्य के नवनिर्माण में अपना योगदान करें युवा : सुदेश महतो

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुदेश कुमार महतो जी आज खटंगा, खेलगांव में आयोजित मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और सैकड़ों महिलाओं, युवाओं और समाजसेवियों को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।

राज्य के नवनिर्माण में अपना योगदान करें युवा : सुदेश महतो

झारखंड : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुदेश कुमार महतो जी आज खटंगा, खेलगांव में आयोजित मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और सैकड़ों महिलाओं, युवाओं और समाजसेवियों को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर मिलन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य विकास के रास्ते से भटक चुका है। आज हमारे राज्य की खनिज संपदा के बाद कोई अन्य रूप में पहचान है तो वह है लेबर स्टेट के रूप में। राज्य की बागडोर युवाओं को अपने हाथों में लेने की जरूरत है, ताकि राज्य को फिर से सही दिशा में गति दी जा सके।

श्री महतो ने कहा कि युवा लगातार आजसू से जुड़ रहे हैं और संगठन को मजबूत करने में अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं। हमें एकजुट होकर राज्य के नवनिर्माण में अपना योगदान करने की आवश्यकता है।

इस मौके पर केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत जी, केंद्रीय महासचिव श्री दीपक महतो जी, केंद्रीय सचिव श्री जितेंद्र सिंह जी, रांची जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य श्री संजय महतो जी, युवा आजसू के प्रदेश संयोजक श्री गदाधर महतो जी, रांची महानगर अध्यक्ष श्री अमित यादव जी के साथ-साथ पार्टी कई सम्मानित पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button