Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीति

रांची में समझौते के बाद निगम कर्मियों और सफाई कर्मियों की हड़ताल हुई समाप्त

रांची में समझौते के बाद निगम कर्मियों और सफाई कर्मियों की हड़ताल हुई समाप्त

रांची में समझौते के बाद निगम कर्मियों और सफाई कर्मियों की हड़ताल हुई समाप्त, सफाई व्यवस्था समेत अन्य कार्य आज से शुरू 

गिरिडीह: मनोज कुमार।

गिरिडीह: गिरिडीह नगर निगम के कर्मचारियों व सफाई कर्मियों की हड़ताल मंगलवार को आठवें दिन समाप्त हो गई। रांची में नगर विकास एवं आवास विभाग के संयुक्त सचिव ज्ञानेंद्र कुमार के साथ लिखित समझौता के बाद झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। मालूम हो कि अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर निगम कर्मचारी और सफाई कर्मी 20 सितंबर से आंदोलन पर थे। फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 5 सूत्री मांगों को लेकर विभाग के प्रधान सचिव के साथ मंगलवार को सर्वप्रथम एक घंटे की वार्ता हुई। इस दौरान लिखित समझौता किया गया और लगभग सभी मांगों पर सहमति बनी। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व सदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू से भी तमाम मांगों को लेकर वार्ता की गई। उन्होंने बताया कि एग्रीमेंट पेपर पर संबंधित विभाग के संयुक्त सचिव के पास डेली वेजेस कर्मचारियों को

 

स्वीकृति मद के अनुरूप समायोजन करने, स्थापना मद में राशि के कारण पेंशन ग्रेजुएटी वेतन नहीं मिल पाता था अब बाकी राशि का भुगतान नगर विकास करेंगी। कोविड में मजदूर को किसी प्रकार का सुविधा नहीं दिया गया है उसको लेकर प्रथम चरण में 10 लाख बीमा देने की बात पर सहमति बनी। समेत अन्य मांगे शामिल है। बताया गया कि सभी मांगों को इसी वर्ष के दिसंबर महीने में लागू कर देने की बातें भी कही गई है। मांगों का लिखित समझौता हो जाने के बाद सभी निगम कर्मचारियों व सफाई कर्मियों में काफ़ी खुशी का माहौल है। इसी को लेकर मंगलवार की शाम नगर निगम परिसर में झारखंड लोकल बॉडीज फेडरेशन की ओर से स्थानीय विधायक श्री सोनू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार प्रकट करते हुए इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button