Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदुर्घटनालाइव न्यूज़

मुख्य सड़क जर्जर हो जाने से लगातार हो रही है सड़क दुर्घटना, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से लगाई गुहार

मुख्य सड़क जर्जर हो जाने से लगातार हो रही है सड़क दुर्घटना, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से लगाई गुहार

मुख्य सड़क जर्जर हो जाने से लगातार हो रही है सड़क दुर्घटना, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से लगाई गुहार

गिरिडीह: मनोज कुमार।

गिरिडीह: गिरिडीह कॉलेज से सिहोडीहहोते हुए बरगंडा तक मुख्य पथ पूरी तरह से जर्जर हो गया है। जिसके कारण आए दिन दुर्घटना और सड़क हादसा बढ़ गया है। गुरुवार की देर शाम आम बागान के पास ई रिक्शा पलट जाने के कारण सिहोडीह निवासी धर्मवीर कुमार की पुत्री सान्या कुमारी बुरी तरह से घायल हो गई। गड्ढे के कारण ई रिक्शा पलट गया और उसमें सवार सान्या गिर गई। जिसके कारण उनका पैर फैक्चर हो गया। वहीं चालक भी घायल हो गए। बताया गया कि युवती सान्या ट्यूशन पढ़कर अपने घर वापस लौट रही थी। सड़क में काफी बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के कारण ई रिक्शा पलट गया और युवती घायल हो गई। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने युवती को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी क्लीनिक ले गया। जिसके बाद उनके परिजनों की जानकारी दी गई। मालूम हो कि उसरी पुराना पुल जर्जर हो जाने के कारण तोड़ दिया गया है। जिसके कारण अब बड़ी से छोटी गाड़ियां सभी मुख्य मार्ग होने के कारण इसी रास्ते से गुजरती है।

इसके बावजूद भी प्रशासन और विभाग सड़कों की सुध नहीं ले रहें हैं। नतीजा यह होगा है कि आए दिन दुर्घटना काफी बढ़ गया है। नेशनल हाईवे का मुख्य मार्ग होने के कारण प्रत्येक दिन कई गाड़ियां इस मार्ग से गुजरती है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के कारण बारिश के कारण गड्ढे पूरी तरह से भर जाते हैं। जिसके कारण चालक को गड्ढे का अंदाजा नहीं रहता है और बड़ा हादसा घटित हो जाता है। गिरिडीह कॉलेज जाने के लिए इसी रास्ते से होकर कई विद्यार्थी प्रत्येक दिन गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और विभाग पूरी तरह से सोई हुई है। सड़कों का हाल जर्जर हो जाने के कारण काफी दुर्घटना बढ़ गई है। इस सड़क को देखने के बाद प्रशासन की उदासीनता देखने का अंदाजा लगाया जा सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द प्रशासन और विभाग इस ओर ध्यान देकर सड़कों का मजबूती के साथ मरमती करवाएं। ताकि लोग आसानी से आवागमन कर सकें।

Related Articles

Back to top button