Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

माहुरी वैश्य महामंडल गिरिडीह की अंतरंग समिति की बैठक संपन्न

माहुरी वैश्य महामंडल गिरिडीह की अंतरंग समिति की बैठक संपन्न

माहुरी वैश्य महामंडल गिरिडीह की अंतरंग समिति की बैठक संपन्न

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: माहुरी वैश्य महामंडल गिरिडीह की अंतरंग समिति की एक बैठक गुरुवार को देर से शाम माहुरी वैश्य महामंडल के प्रधान कार्यालय में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता महा मंडल के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने और मंच संचालन महामंत्री उमाशंकर चरण पहाड़ी ने किया।

 

मां मथुरासिनी की वंदना के साथ बैठक की शुरुआत हुई, विभिन्न मंडलों से आए हुए आवेदन पत्रों पर विचार विमर्श करके निर्णय लिया गया। 110वां अधिवेशन जो बेंगाबाद जोन के बेंगाबाद मंडल में संपन्न हुआ था, बेंगाबाद, गान्डे, चपुआडीह, अहिल्यापुर चारों मंडलों के अध्यक्ष, सचिव एवं स्मारिका प्रकाशन के संयोजक शिव कुमार गुप्ता के द्वारा लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।

केंद्रीय नवयुवक समिति के द्वारा आयोजित माहुरी वैश्य महामंडल के स्थापना दिवस पर संजित तर्वे के द्वारा लेखा जोखा और ब्योरा प्रस्तुत किया गया। वही माहुरी वैश्य महामंडल के द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह का लेखा-जोखा कोषाध्यक्ष सुरेश राम के द्वारा दिया गया। आगामी कार्यकारिणी की बैठक कहां और कब हो इस पर अभी मनन किया जा रहा है, बहुत जल्द सूचना दी जाएगी। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस मनाने पर चर्चा कर निर्णय लिया गया। अंतरंग समिति की इस बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष राजेश गुप्ता, निवर्तमान उपमहापौर प्रकाश सेठ, महामंत्री उमा शंकर चरण पहाड़ी,

उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, रश्मि गुप्ता, शिक्षा मंत्री रेनू गुप्ता, संयुक्त मंत्री सुमित कुमार, शिवकुमार, संगठन मंत्री प्रदीप कुमार, जनसंपर्क पदाधिकारी अनुज सेठ, धर्म संचार मंत्री पूनम गुप्ता, मनीष आकाश अंतरंग समिति के सदस्य परमानंद कंधवे, सुरेश राम कंधवे , सिद्धांत कंधवे, अजय राम, संदीप भदानी, अरविंद कुमार ,अशोक राम, अरुण राम, वीरेंद्र राम, अभय कुमार, मीना गुप्ता, मुक्ता कुमारी, सोनाली तर्वे के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button