Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

मजदूर संगठन समिति बैनर तले एसपी कोठी के निकट भगत सिंह चौक पर बनी भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया ।

मजदूर संगठन समिति बैनर तले एसपी कोठी के निकट भगत सिंह चौक पर बनी भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया ।

 

मजदूर संगठन समिति बैनर तले एसपी कोठी के निकट भगत सिंह चौक पर बनी भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया ।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: मजदूर संगठन समिति गिरिडीह के बैनर तले गुरुवार को एसपी कोठी के निकट भगत सिंह चौक पर बनी भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान देश के लिए अपने प्राणों को हंसते-हंसते न्योछावर करने वाले क्रांति वीर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को याद किया गया। बताया गया कि तीनों शहीदों ने देश के लिए अपने आप को बलिदान कर दिया था। शहीद होने वाले तीनों महान क्रांतिकारी और देशभक्त थे। कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे हैं मजदूर संगठन समिति के सचिव ब्रजकिशोर प्रसाद ने केंद्र सरकार के द्वारा लूट हखसोट नीतियों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सरकार पूंजीवाद में लिप्त है। देशवासियों को समाजवाद की अवधारणा समझने की आवश्यकता है। वही अवधारणा देश को बचा सकती है और देश की कठिनाइयों को दूर कर सकता है।

अधिवक्ता दामोदर गोप ने कहा कि इस देश के गरीबों किसानों और मजदूरों का भविष्य उसी दिन अंधकार में चला गया, जिस दिन उक्त तीनों क्रांतिकारियों को फांसी पर लटकाया गया। मौके पर कमल दास कन्हाई पांडे हुबलाल राय पवन यादव किशोर राय लखन कोल्ह तुलसी तुरी अरविंद टू डू चंदन टू डू हीरालाल पंडित कारू राय पप्पू दास आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button