Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

मकर संक्रांति त्योहार के अवसर पर मकर संक्रांति पर्व सेलिब्रेट किया गया । 

मकर संक्रांति त्योहार के अवसर पर मकर संक्रांति पर्व सेलिब्रेट किया गया । 

 

मकर संक्रांति त्योहार के अवसर पर मकर संक्रांति पर्व सेलिब्रेट किया गया । 

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : शहरी क्षेत्र के बेड़ा स्थित भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनय सिंह के आवास पर शनिवार को मकर संक्रांति त्योहार के अवसर पर मकर संक्रांति पर्व सेलिब्रेट किया गया। इस कार्यक्रम में सभी राजनीतिक दल के नेता कार्यकर्ता के अलावे समाज के हर वर्ग के लोग और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित हुए। केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी भी मकर संक्रांति त्यौहार को सेलिब्रेट करने के लिए यहां पहुंची। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को मकर संक्रांति त्योहार की बधाइयां व शुभकामनाएं दी। जिसके बाद मिलकर दही चूड़ा गुड़ तिलकुट का आनंद लिया। इस दौरान उपस्थित पूर्व विधायक निर्भय शाहवादी ने कहा की आज हर समाज और वर्ग के लोगों से मुलाकात हुई जो खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि हम सभी झारखंड को और तेजी से विकसित करने की गति से कार्य करें। उन्होंने सभी भाजपा के कर्मठ लोगों को उनके दायित्व को समझकर कार्य करते हुए आगे बढ़ने की बात कहीं।

विनय सिंह ने सभी को मकर संक्रांति त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी राजनीतिक व हर वर्ग के लोगों का जुटान आज मेरे आवास पर हुआ है और यह बहुत खुशी की बात है। मौके पर कई राजनीतिक दल के नेता कार्यकर्ता व शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। वही मौके पर पूर्व विधायक निर्भय कुमार सहबादी ,संत कुमार लल्लू ,संजय सिंह ,सरयू गोप ,जवाहर केसरी, अनूप सिन्हा, सुभाष चंद्र सिन्हा, बासुदेव राम, दीपक स्वर्णकार, संजीव सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button