Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षाहेल्थ

मंत्री बेबी देवी पहुंची आरोग्यम अस्पताल,अस्पताल निर्देशक ने अस्पताल की गतिविधियों से कराया रूबरू।

आरोग्यम का पूरे क्षेत्र में नाम है, आगे भी बेहतर सेवा को लेकर यह नाम बना रहना चाहिए :– मंत्री बेबी देवी।

मंत्री बेबी देवी पहुंची आरोग्यम अस्पताल,अस्पताल निर्देशक ने अस्पताल की गतिविधियों से कराया रूबरू।

आरोग्यम का पूरे क्षेत्र में नाम है, आगे भी बेहतर सेवा को लेकर यह नाम बना रहना चाहिए :– मंत्री बेबी देवी।

लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है अस्पताल :– हर्ष अजमेरा 

 हजारीबाग : झारखंड की शिक्षा व उत्पाद मंत्री बेबी देवी शुक्रवार को हजारीबाग शहर के सबसे चर्चित आरोग्यम अस्पताल परिसर पहुंची। अस्पताल परिसर पहुंचने के बाद अस्पताल के निर्देशक हर्ष अजमेरा के द्वारा उनका स्वागत किया गया इसके पश्चात निर्देशक के पिता सुनील अजमेरा ने मंत्री बेबी देवी को पौधा भेंट किया। इसके बाद अस्पताल परिसर के सभी लोगों ने उनका स्वागत किया।

इसके पश्चात मंत्री बेबी देवी ने अस्पताल का निरीक्षण किया। बेबी देवी अपने विधानसभा क्षेत्र के एक भर्ती झामुमो कार्यकर्ता को देखने पहुंची थी । उन्होंने आरोग्यम अस्पताल में इलाजरत बिपिन गोप उर्फ राम गोप से मिलकर कुशल क्षेम जाना। साथ ही परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा जताया। अस्पताल के निर्देशक हर्ष अजमेरा से बेहतर सुविधाओं पर खुशी जाहिर किया। कहा कि आरोग्यम अस्पताल का पूरे क्षेत्र में नाम है। आगे भी बेहतर सेवा को लेकर यह नाम बना रहना चाहिए।

मौके पर हर्ष अजमेरा ने अस्पताल परिसर पहुंचने के लिए मंत्री बेबी देवी का आभार जताया कहा कि लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है अस्पताल। हर सुख सुविधा लोगों को उपलब्ध कराया जाता है।

Related Articles

Back to top button