भूतपूर्व विधायक की 13 वीं पुण्यतिथि मनाई गई
शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास व सांसद अन्नपूर्णा देवी

भूतपूर्व विधायक की 13 वीं पुण्यतिथि मनाई गई —
शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास व सांसद अन्नपूर्णा देवी —–
गरीब विरोधी है हेमंत सरकार — पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग/चलकुशा : प्रखंड के ग्राम चटकरी में बरकट्ठा के भूतपूर्व विधायक स्व चितरंजन यादव की 13 वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव चटकरी में मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास व सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने स्व चितरंजन यादव की आदमकद चित्र पर माल्यार्पण किया।

आदिवासी समाज के मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पारम्परिक लोकनृत्य से अतिथियों का स्वागत किया विशिष्ट अथिति के रूप में हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल, मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, पूर्व विधायक नागेंद्र महतो उपस्थित थे। अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि स्व चितरंजन यादव संघर्ष का दूसरा नाम था उनके पदचिन्हों पर चलकर विकास की गति देने की जिम्मेवारी विधायक अमित यादव पर है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार विकास और गरीब विरोधी है सिर्फ अपने स्वार्थ को लेकर राजनीति कर झारखंडी बेटों को छलने का काम किया है। वहीं सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा की स्व चितरंजन यादव में छात्र जीवन से ही नेतृत्व की क्षमता थी। उनके विधायकी काल में बरकट्ठा विधानसभा का सर्वांगीण विकास हुआ। उनके पदचिन्हों पर चलना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मौके पर चलकुशा व बरकट्ठा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने 51 किलो का माला सामुहिक रूप से अतिथियों को पहनाया गया। विशिष्ट अतिथि हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने कहा स्व चितरंजन यादव अपने संघर्षों को लेकर मुखर थे साथ उनके बताए गए रास्तो पे चलकर आम लोगो के हितों की चिंता करने की जरूरत है। मौके पर स्व चितरंजन यादव के पुत्र बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व क्षेत्र के लिए 24 घण्टे उपलब्ध होने की बात दोहराई ।
उपस्थित आंगतुकों व गणमान्य ग्रामीणों ने स्व चितरंजन यादव के छायाचित्र पर माल्यर्पण कर श्रद्धाजंली अर्पित की। वहीं कार्यक्रम में दर्जनों गरीब असहायों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद ने कंबल वितरण किया। मौके पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री बालमुकुंद सहाय, जीप उपाध्यक्ष हजारीबाग किशुन यादव, हजारीबाग नगर परिषद अध्यक्ष रौशनी तिर्की समेत आदि लोग उपस्थित थे।



