Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेशराजनीतिलाइव न्यूज़

भारत जोड़ो यात्रा आजाद भारत का सबसे सफल यात्रा माना जाएगा: साजिद 

भारत जोड़ो यात्रा आजाद भारत का सबसे सफल यात्रा माना जाएगा: साजिद 

भारत जोड़ो यात्रा आजाद भारत का सबसे सफल यात्रा माना जाएगा: साजिद 

हजारीबाग: ब्यूरो रिपोर्ट 

हजारीबाग: इंटक प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कांग्रेस नेता साजिद अली खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि देश में बढ़ती महंगाई ,बेरोजगारी और देश में जो जात पात के नाम पर देश को दो भागों में बांटने का दुस्साहस किया जा रहा है यही वजह है कि देश के भविष्य कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी 3570 किलोमीटर की यात्रा लगभग 5 महीने तक चलेगा ।

जिस प्रकार से पूरे भारतवर्ष से भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन प्राप्त हो रहा है निश्चित तौर पर यह यात्रा भारतीय राजनीति में मील का पत्थर साबित होगी आजाद भारत का सबसे सफल यात्रा माना जाएगा साथी उन्होंने कहा की देश के विभिन्न प्रदेश के कांग्रेसी कार्यकर्ता को भारत जोड़ो यात्रा निरंतर उत्साहित कर रही है जिससे कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता पुण: नई ऊर्जा के साथ अपने नेता राहुल गांधी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर यात्रा को सफल बनाने के लिए सफल प्रयास कर रहे हैं जिससे देश के अंदर एक नई आशा की किरण नए सवेरे के रूप में दिखाई दे रहा है !

भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को देखते हुए उनके नेता बौखला गए हैं यही वजह है कि इनकी बेचैनी इतनी बढ़ गई है की राहुल गांधी जी के खाने-पीने एवं कपड़ों पर टीका टिप्पणी करने लगे हैं जबकि इनके नेता महंगे पेन, चश्मे ,मफलर ,लाखों के सूट एवं विदेशी हवाई जहाज का इस्तेमाल कर देश की जनता का पैसा बर्बाद कर रहे हैं जनता देख रही है ऐसे नेता सिर्फ और सिर्फ श्री राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो यात्रा कि सफलता से लोगों का ध्यान भटकाने का दुस्साहस कर रहे हैं जिसे देश की जनता भली-भांति समझती है आगामी लोकसभा में इसके परिणाम भारतीय जनता पार्टी को भुगतना पड़ेगा!

Related Articles

Back to top button