Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीति

बरही सद्भावना विकास मंच सह पुलिस मित्र द्वारा मिलन समारोह का आयोजन

सद्भावना का मुख्य उद्देश्य है समाज के हर वर्ग के अंतिम व्यक्ति को अपने अधिकारों की रक्षा करना :- चौहान 

बरही सद्भावना विकास मंच सह पुलिस मित्र द्वारा मिलन समारोह का आयोजन

सद्भावना का मुख्य उद्देश्य है समाज के हर वर्ग के अंतिम व्यक्ति को अपने अधिकारों की रक्षा करना :- चौहान 

बरही संवाददाता /शोएब अख्तर 

हजारीबाग/बरही : प्रखंड परिसर स्थित नगर भवन में शुक्रवार को सद्भावना विकास मंच सह पुलिस मित्र के द्वारा मंच के अध्यक्ष राजसिंह चौहान के नेतृत्व में संस्कृति कार्यक्रम के बीच मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिल्ली के कारोबारी जितेंद्र कुमार,जेएसएलपीएस के बीपीएम दीपक कुमार, मंच के महिला विंग अध्यक्ष पायल देवी, सचिव सुनीता देवी, उपाध्यक्ष दिनेश साव, काजल देवी, केशरी देवी,सोनाली, बरही डीग्री कालेज के प्रोफेसर संगीता देवी मौजूद थे। मंच का संचालन सचिव कुंदन पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम के शुभारंभ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं अतिथियों को गुलदस्ता एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुराने एवं नए महिला विंग के सदस्य काफी संख्या में शामिल हुए। इस समारोह में गायक मंटू कुमार समेत उनके टीम के द्वारा संगीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया। मंचासीन सद्भावना मंच के वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सद्भावना मंच के उद्देश्य एवं क्रियाकलापों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालें। कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि जितेंद्र कुमार ने कहा कि बरही सद्भावना विकास मंच का सोशल मीडिया के माध्यम से कोराना काल में किए गए कार्यों को देखा और मैं मंच के कार्यों से काफी प्रभावित हुआ। जिसके बाद इस मंच के अध्यक्ष से सम्पर्क कर उन्हे हर संभव मदद करने का वादा किया और आज इस समारोह में मुझे आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। वहीं अध्यक्ष राजसिंह चौहान ने कहा कि सद्भावना विकास मंच का मुख्य उद्देश्य है समाज के हर वर्ग के अंतिम व्यक्ति को अपने अधिकारों एवं सुरक्षा के लिए जागरूक किया जाना है। वहीं उन्होंने कहा कि समाज में सद्भावना और समरसता के लिए साथ ही पुलिस के अतिरिक्त भार को कम करने के लिए मंच के सदस्य दिल से इस क्षेत्र में काम किया है और कर रहे हैं। वहीं कोरोना काल की दूसरी लहर का जिक्र करते हुए कहा कि मंच के सदस्यों ने डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जो सेवा की उसके कारण सद्भावना विकास मंच डॉक्टर स्वास्थ्य कर्मी का मित्र भी बनने में कामयाब हुआ है। निस्वार्थ समाज सेवा कठिन कार्य है लेकिन समाज भी ऐसे लोगों को कभी नहीं भूलता जो समाज की सच्ची सेवा करते हैं।

मौके पर केदारूत पंचायत समिति सदस्य विकास सिंह,उपसचिव मनोज कुमार, राजेश दांगी, सूरजदेव दांगी,सिंकी देवी,संजू देवी,कुमारी रंजना, ललिता देवी,सिन्की कुमारी,बेदनी देवी,केशरी देवी, सावित्री,उप सचिव मनोज कुमार, सचिव अधिवक्ता कुंदन कुमार,बबिता देवी,पूजा कुमारी,सुमन देवी,सीता देवी,सविता देवी,सकुन्ती कुमारी,सोनाली,रिंकू देवी,सोनी देवी,मुन्नी देवी,विनीता देवी,सुमन देवी,उषा देवी,सूर्य देव दांगी,अंजू देवी, परमिला देवी,शारदा देवी,चम्पा देवी,रीना देवी,रीता देवी, अंजलि देवी, मसोमात किरण, सितवा देवी, पूनम देवी,हेवन्ति देवी,खुसबू,दुलारी देवी,पुष्पा देवी, आशा देवी, शुषमा देवी समेत काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button