Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

बजरंग दल के हजारों कार्यकर्ता रांची धर्म सभा में हुऐ सम्मिलित।

बजरंग दल के युवा साथियों का हौसला अफजाई करने के लिए सांसद जयंत सिन्हा, मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल एवं युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा हुए शामिल।

बजरंग दल के हजारों कार्यकर्ता रांची धर्म सभा में हुऐ सम्मिलित।

बजरंग दल के युवा साथियों का हौसला अफजाई करने के लिए सांसद जयंत सिन्हा, मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल एवं युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा हुए शामिल।

हजारीबाग:  बजरंग दल के हजारों हजार कार्यकर्ता विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल झारखंड प्रांत के द्वारा रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित धर्म सभा में सम्मिलित हुए। बजरंग दल के हजारों कार्यकर्ता हजारीबाग शहर के गांधी मैदान से एकत्रित होकर रांची के लिए रवाना हुए। जिसे पूर्व गांधी मैदान में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अरविंद मेहता ने किया वही बजरंग दल शौर्य जागरण यात्रा का नेतृत्व जिला संयोजक प्रशांत सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हर्ष अजमेरा ने किया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा के सांसद जयंत सिन्हा रहे वही विशिष्ट अतिथि मांडू विधायक जय प्रकाश पटेल, संघ के क्षेत्रीय सह शारीरिक प्रमुख त्रिवेणी साहू भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयंत सिन्हा ने कहा अयोध्या के तर्ज पर हजारीबाग में भी राम मंदिर का निर्माण कटकमदाग की धरती पर होगा। हजारीबाग में बजरंग दल का कार्य का प्रशंसा किया।

 

वही बजरंग दल के युवाओं में जोश भरते हुए बजरंग दल के जिला संयोजक ने कहा यह सभी हिंदुत्व की है और आज इतिहास रचने का दिन है। हिंदुत्व का इस देश का पुरुषार्थ है बजरंग दल। इसीलिए देश का बल बजरंग दल है, अयोध्या में बन रहे प्रभु श्री रामचंद्र जी का मंदिर महज मंदिर नहीं अपितु राष्ट्र की आत्मा का निर्माण हो रहा है।और आगे भी राष्ट्र धर्म के लिए जरुरत पड़ी तो बजरंग दल के कार्यकर्ता सदैव अपनी प्राण निछावर करने के तत्पर रहेंगे।

 

वही विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अरविंद मेहता ने बताया की हजारीबाग जिला में संगठन का विस्तार बहुत ही गति से हुआ है। और आगे भी सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए कार्य करती रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की शुभकामनाएं दी।

 

शौर्य जागरण यात्रा में मुख्यरूप से उपस्थित रहे सांसद जयंत सिन्हा,मांडू विधायक जय प्रकाश पटेल, युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा, अरविंद मेहता,प्रशांत सिंह,नरेंद्र प्रजापति,अमरदीप यादव,जय सोनी,उमेश गुप्ता,गुरुदेव गुप्ता,मुकेश मालाकार,इत्यादि हजारों कार्यकर्ता।

Related Articles

Back to top button