पोटका के खैरपाल में स्वर्गीय सरोज मिश्रा की स्मृति में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन।
समाजसेवी सीमा मण्डल के सहयोग से पूर्णिमा नेत्रालय द्वारा स्वर्गीय सरोज मिश्र की स्मृति में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन खैरपाल स्थित ओड़िया क्लब में किया गया

पोटका के खैरपाल में स्वर्गीय सरोज मिश्रा की स्मृति में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर /पोटका
समाजसेवी सीमा मण्डल के सहयोग से पूर्णिमा नेत्रालय द्वारा स्वर्गीय सरोज मिश्र की स्मृति में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन खैरपाल स्थित ओड़िया क्लब में किया गया। शिविर में कुल 31 मरीजों का आंखों की जांच की गई, जिनमें से 15 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए।

इन सभी चिन्हित मरीजों का मंगलवार को पूर्णिमा नेत्रालय में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा।शिविर में मौजूद डॉ शिखा सेजल ने बताया कि जिन मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई है ,उन्हें मंगलवार को नेत्रालय ले जाकर उनका मुफ्त ऑप्रेशन कराया जायेगा।
वही समाजसेवी सीमा मण्डल ने कहा कि उनका उदेस्य ऐसे जरूरतमंद और गाड़ी मरीजों को मदद पहुंचाना है ,जो आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं कर पाते हैं। इस तरह के शिविरों के माध्यम से उन्हें नई रोशनी और जीवन में नई उम्मीद देने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर अमल दास, उल्लास राणा, निर्मल भट्टामिश्र, पल्लव भट्टमिश्र, कान्हू बेरा, डॉ अनूप मंडल, मृणाल पाल, राजू पल ,बबलू राणा, बापी भट्टमिश्र,आदित्य राणा, सहित कई लोग उपस्थित रहे ।




