Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजनलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पचंबा में 135 वर्षों से हो रही है मां दुर्गा की आराधना, परंपरा के अनुसार नवरात्र के दिन निकाली गई भव्य कलश यात्रा 

पचंबा में 135 वर्षों से हो रही है मां दुर्गा की आराधना, परंपरा के अनुसार नवरात्र के दिन निकाली गई भव्य कलश यात्रा 

पचंबा में 135 वर्षों से हो रही है मां दुर्गा की आराधना, परंपरा के अनुसार नवरात्र के दिन निकाली गई भव्य कलश यात्रा 

गिरिडीह: मनोज कुमार।

गिरिडीह: कलश स्थापना के शुभ अवसर पर पचम्बा सार्वजनिक दुर्गा मंडप से भव्य कलश यात्रा निकालने की परंपरा हैं। इस वर्ष भी सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में 1501 युवतियां व महिलाओं ने सर पर कलश रखकर नर्मदा धाम मंदिर से निकलकर मुख्य मार्ग से यात्रा करते हुए सार्वजनिक दुर्गा मंडप पहुंची। इस दौरान जय माता दी, जय माँ दुर्गे के जय घोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। नर्मदा धाम जलाशय में पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान के साथ पूजन कराया गया।

जिसके बाद कलश में जल भरकर पुनः महिलाएं व युवती कलश को लेकर पहले पचंबा बरतर पहुंची और फिर वहां से सार्वजनिक दुर्गा मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में भगवान शिव,आदिशक्ति भवानी की झांकी व बैंड बाजो के बीच कलश यात्रा निकाली गई थी। कलश यात्रा में मातृशक्तियों को जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। जानकारी दी गई कि पचंबा सार्वजनिक दुर्गा मंदिर आस्था का प्रतीक है।

यहां 135 वर्षों से शारदीय नवरात्र का आयोजन हो रहा है। जानकारी के अनुसार टिकैत शासन से वर्ष 1888 ई. में पूजा की शुरुआत हुई थी। सबसे पहले टिकैत स्वर्गीय सिद्धनाथ ने मां दुर्गा की पूजा शुरू की थी। जिसके बाद 1955 में इस मंडप को सार्वजनिक घोषित किया गया। इस मंडप की ख्याति दूर दूर तक फैली हुई है। जिसके कारण सैकड़ों गांव के लोग यहां पूजा करने के लिए पहुंचते हैं। मंदिर की भव्यता और मंदिर में की गई साज-सज्जा देखने लायक होता है। अष्टमी के दिन खासकर काफी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचते हैं। कलश यात्रा को सफल बनाने और पूजा को संपन्न कराने को लेकर पूजा समिति के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ,सचिव दीपक साह,

मनोज केशरी , कृष्णा बिहारी तरवे, अजय विजेता , संतोष साहू , मृत्युंजय गुप्ता , नरेंद्र सिंह , महादेव पांडेय , गौतम सोनी , आयुष कंधवे , पवन कंधवे , राकेश रंजन , अश्विनी राम , मोहन साहू , हरिमोहन कंधवे ,प्रतीक साहू , प्रमोद कंधवे , रंजीत भदानी, धर्मेंद्र दुबे , राजा कुशवाहा समेत युवा वर्ग लगे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button