Breaking Newsखेलझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

दो दिवसीय ऑल इंडिया रेनबुकान कराटे चैंपियनशिप का हुआ समापन दीपक मार्शल आर्ट के छात्राओं ने मारी बाजी किए कई मेडल हासिल

गिरिडीह : जिले के बगोदर प्रखंड अंतर्गत घाघरा साइंस कॉलेज के इनडोर स्टेडियम में 6 सितंबर और 7 सितंबर को आयोजित दो दिवसीय ऑल इंडिया रेन्बुकान कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता

दो दिवसीय ऑल इंडिया रेनबुकान कराटे चैंपियनशिप का हुआ समापन दीपक मार्शल आर्ट के छात्राओं ने मारी बाजी किए कई मेडल हासिल

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : जिले के बगोदर प्रखंड अंतर्गत घाघरा साइंस कॉलेज के इनडोर स्टेडियम में 6 सितंबर और 7 सितंबर को आयोजित दो दिवसीय ऑल इंडिया रेन्बुकान कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शामिल दीपक मार्शलआर्ट एकेडमी गिरिडीह के छात्र छात्राओं ने विजयी हासिल कर पूरे गिरिडीह शहर का नाम रोशन किया है।

जिसमें अंकित भदानी को गोल्ड मेडल आर्या मिश्रा को गोल्ड मेडल और कुमार शशांक को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया है। इस कराटे चैम्पियनशिप में भारत के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी शामिल हुए।
सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह चैंपियनशिप बगोदर क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण रहा। जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी एक मंच पर प्रतिस्पर्धा किये।
गिरिडीह मार्शलआर्ट एकेडमी के कराटे शिक्षक एवं संचालक दीपक श्रीवास्तव द्वारा सभी विजेताओं को बहुत बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।

Related Articles

Back to top button