Breaking Newsउत्तर प्रदेशटेक्नोलॉजीताजा खबरबिजनेसमनोरंजनलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षाहेल्थ

दीपक की रौशनी से जगमग और रंगोली की खूबसूरती से सुंदर दीपावली में श्री राम ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन में एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

यूपी: दीपक की रौशनी से जगमग और रंगोली की खूबसूरती से सुंदर दीपावली के अवसर पर घाटमपुर के श्री राम ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन में एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे छात्राओं द्वारा बनाई गई अलग अलग डिजाइन की रंगोलियों ने सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर छात्राओं के इस हुनर का उत्साहवर्धन किया गया।

मन मोहक था प्रतियोगिता का नजारा

कानपुर के घाटमपुर नंदना के श्री राम ग्रुप ऑफ एजुकेशन में धनतेरस और दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के दौरान कई बच्चों ने हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा को रंगोली के माध्यम से दर्शाया। विभिन्न रंगों का समावेश यहाँ पर देखने को मिला। छात्र और छात्राओं ने प्रतियोगिता के जरिए ये दिखाने का काम किया कि हुनर सभी के अंदर होता है बस उसे निखारने की जरूरत होती है।

चेयमैन ने किया उत्साहवर्धन

ग्रुप के चेयरमैन मनोज भदौरिया ने बच्चो की ओर से बनाई गई रंगोली की सराहना करने के साथ सबसे बेहतर रंगोली बनाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनके बेहतर भविष्य की कामना की।

विजय त्रिवेदी कानपुर घाटमपुर

Related Articles

Back to top button