Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

डुमरी विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे शेरे शिवा महतो अब हमारे बीच नहीं रहे

दुगदा में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार।

डुमरी: डुमरी विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे शेरे शिवा महतो की एक मार्च को डुमरी स्थित घुट वाली स्थित आवास से 1 मार्च की सुबह फूलों से सजी वाहन पर अंतिम यात्रा निकली। उनका पार्थिव शरीर उनके द्वारा निर्मित झारखंड कॉमर्स कॉलेज में लाया गया जहां गिरिडीह लोकसभा छेत्र के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, बगोदर पूर्व विधायक नागेंद्र महतो, झारखंड कॉमर्स कॉलेज के प्राचार्य धनेश्वर विद्यार्थी झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान के रामगढ़ के पूर्व विधायक अर्जुन राम महतो, केंद्रीय महासचिव बेनीलाल महतो सचिव नरेश महतो, दिगंबर महतो, कृष्णा थापा, रंजीत महतो जयकुमार टूडू, बिरन लोहार, गिरधारी महतो, वीरू गिरी प्रेमचंद महतो हेमलाल महतो, हरेंद्र ठाकुर, झामुमो के जिला सचिव जय नारायण महतो, आजसू पार्टी के यशोदा देवी, दीपक महतो, संतोष कुमार महतो, महेंद्र चौधरी, भाजपा के विनोद महतो धनेश्वर महतो, कमलेश महतो सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि दी।  उल्लेखनीय है कि शिवाजी समाज की स्थापना कर शुद्ध खोलो जमींदारों और कोई कोयला माफियाओं के खिलाफ आंदोलन शुरू करने वाले शिवा महतो 1980, 1985 और 1995 में बहुत अच्छा लगा तुम्हारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए झारखंड आंदोलन के पुरोधा बिनोद बिहारी महतो, कामरेड एके राय के साथ अलग राज्य की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़े जिसका नतीजा है कि झारखंड अलग राज्य बना। अंतिम समय में वे झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान से जुड़े रहे। दिवंगत शिवा महतो को सिजुआ दुगदा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button