Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइव न्यूज़शिक्षा

डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया अंग्रेजी वादविवाद प्रतियोगिता

डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया अंग्रेजी वादविवाद प्रतियोगिता

डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया अंग्रेजी वादविवाद प्रतियोगिता

गिरिडीह: जिले के सिरसिया स्थित बी एन एस डीएवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को अंतर सदनीय अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से लेकर 12 तक के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित था। छोटे वर्ग के छात्रों ने “विद्यालय में छात्रों को डराने धमकाने के लिए माता पिता दोषी है” विषय पर एक से बढ़कर एक तार्किक विचार प्रस्तुत किए। वहीं उच्चे वर्ग के छात्रों ने ” भारत एक जीवंत लोकतांत्रिक देश है” विषय पर लोकतंत्र की खुबसूरती एवं उसकी

विशेषताओं को बताया। छोटे वर्ग में अरविंदो सदन, की रिया कुमारी प्रथम, दयानंद सदन, की सौम्या द्वितीय एवं दयानंद सदन, की जान्हवी कुमारी तृतीय स्थान पर रही। बड़े वर्ग में दयानंद सदन, के उज्जवल कुमार प्रथम, हंसराज सदन के केशव कुमार द्वितीय एवं श्रद्धानंद सदन की सुप्रिया रानी तृतीय स्थान पर रही। क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डॉ पी हाजरा ने बताया की इस तरह के वाद विवाद प्रतियोगिता होने से छात्रों के अंदर आत्मविश्वास को विकसित करती है। इससे जीवन में सकारात्मक विचार, तर्कशीलता तथा चिंतन शीलता का विकास होता है। छात्र भाषिक प्रयोग में निपुण होता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button