Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीति

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले झारखंड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा का हुआ जिला सम्मेलन

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले झारखंड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा का हुआ जिला सम्मेलन

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले झारखंड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा का हुआ जिला सम्मेलन

 

गिरिडीह: मनोज कुमार।

गिरिडीह: झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले झारखंड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा का जिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन रविवार को सर जे सी बोस बालिका उच्च विद्यालय सभा कक्ष में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ओम व्रत झा ने किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निम्न वर्गीय लिपिको के स्थान पर एकीकृत शब्द का प्रयोग लागू करने और 11 अक्टूबर को राज्य के सभी जिलों में होने वाले आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही नव निर्वाचित पधाधिकारीयों का चयन प्रक्रिया कर सम्मानित किया गया। बैठक के दौरान बताया गया कि सचिवालय से लेकर मुफस्सिल तक के लिपिक निम्न वर्गीय शब्द से मर्माहत है। आजाद भारत में सरकारी सेवक के पदनाम के सामने निम्न वर्गीय शब्द जोड़कर वर्ग 4 से वर्ग तीन के बीच मात्र एक ₹100 का अंतर रखा गया। बैठक के दौरान राज्य सरकार से मांग किया गया कि निम्न वर्गीय व उच्च वर्गीय के भेद को समाप्त कर उच्च वर्गीय लिपिक अथवा सहायक पद नाम घोषित किया जाए। साथ ही ग्रेड पे 24सौ रुपया निर्धारित किया जाए। इसके अलावा बैठक के दौरान राज्य सरकार से पुरानी पेंशन योजना 1 सितंबर से लागू करने की मांग की गई। बैठक के दौरान बताया गया कि राज्य महासंघ द्वारा

11 अक्टूबर को सभी जिला स्तर पर धरना एवं 7 नवंबर को रांची में राज्य स्तरीय प्रदर्शन रैली निकाली जाएगी। जिसमें राष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारी भाग लेंगे। इस दौरान प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह नयन ने जिला कमेटी के पद धारको का नियमानुसार चयन प्रक्रिया पूर्ण कराया। जिसके बाद सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष ओम व्रत झा सचिव अवधेश कुमार यादव कोषाध्यक्ष विशाल कुमार जिला संरक्षण विकास कुमार सिन्हा अनूप कुमार मुक्तेश्वर प्रसाद प्रदीप गोसाई समेत अन्य पधाधिकारी शामिल है। इस बाबत राष्ट्रीय संगठन सचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा की निम्न वर्गीय शब्द का प्रयोग करते हुए राज्य सरकार लिपिकों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है। इसलिए तमाम विभाग के लिपिकों ने मुफस्सिल मोर्चा बनाकर समूचे लिपिकों को आह्वान किया है की एक जुट होकर अपने सम्मान की रक्षा करें। मौके पर तमाम विभागों के लिपिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button