Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

जिला सर्राफा संघ के रक्तदान शिविर में 37 यूनिट रक्त संग्रह

गिरिडीह जिला सर्राफा संघ की ओर से आज बरगंडा स्थित वंडर वर्ल्ड हॉल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया

जिला सर्राफा संघ के रक्तदान शिविर में 37 यूनिट रक्त संग्रह

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह जिला सर्राफा संघ की ओर से आज बरगंडा स्थित वंडर वर्ल्ड हॉल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। इस शिविर का उद्घाटन रेड क्रॉस के चेयरमेन अरविंद कुमार ने फीता काटकर किया। शिविर में जितेंद्र बर्मन, विकास स्वर्णकार गुड्डू, सुधीर स्वर्णकार, मो आसिफ, सतीश बर्मन, मंटू बर्मन व विक्रांत स्वर्णकार समेत 37 लोगों ने रक्तदान किया,

जिसमें से कई लोग पहली बार रक्तदान कर काफी उत्साहित नजर आए। सर्राफा संघ के अध्यक्ष राहुल वर्मन ने बताया कि इसी माह सर्राफा संघ का गठन किया गया। सामाजिक भागीदारी के तहत आज रक्तदान शिविर लगाया गया है ताकि जरूरतमंद लोगों की मदद हो सके।

मौके पर मौजूद रेड क्रॉस के चेयरमेन सह ब्लड बैंक के सचिव अरविंद कुमार ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां संग्रहित रक्त से कई जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध हो पायेगा। उन्होंने स्वस्थ्य लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।

शिविर को सफल बनाने में सचिव राजन बर्णवाल, उपसचिव राजीव कुमार तरवे, संगठन मंत्री सुबोध वर्मन, कोषाध्यक्ष सचिन वर्मन, सह कोषाध्यक्ष चंदन गुप्ता, मीडिया प्रभारी रंजीत स्वर्णकार आदि ने अहम भूमिका निभाई

Related Articles

Back to top button