Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

चेंबर ऑफ कॉमर्स ने प्रेस वार्ता आयोजन कर राज्य के कृषि मंत्री के द्वारा सदन में पारित कराए गए नए कृषि कानून का किया विरोध

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह, जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से बुधवार को जैन धर्मशाला में प्रेस वार्ता आयोजित कर राज्य के कृषि मंत्री द्वारा सदन में पारित कराए गए नए कृषि कानून विधेयक का विरोध किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला ने बताया कि राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख द्वारा पारित कृषि धन एवं पशुपालन विधेयक के ऊपर झारखंड स्तर पर विरोध हो रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड एक कृषि प्रधान और खनिज प्रधान राज्य है। कहा की बिहार बंगाल उड़ीसा एवं उत्तर प्रदेश जैसे कृषि प्रधान प्रदेश कि राज्य सरकारों ने इसे किसान एवं व्यवसाय विरोधी बताकर भ्रष्टाचार वाला कानून मानते हुए इसे रद्द किया है। वही झारखंड में इस विधेयक को लागू करने के विरोध में समस्त व्यवसाई समाज और किसान उग्र हैं।

इस संदर्भ में आज पूरे झारखंड के व्यवसाई अपना प्रतिष्ठान बंद कर काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। बताया गया कि इस विधेयक को लागू हो जाने से 2% का कर्ज़ किसानों और उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ेगा। प्रेस वार्ता में चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यगण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button