Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

चलकुशा 1932 आधारित स्थानीयता कानून स्वागत योग्य: सविता सिंह

चलकुशा 1932 आधारित स्थानीयता कानून स्वागत योग्य: सविता सिंह

चलकुशा 1932 आधारित स्थानीयता कानून स्वागत योग्य: सविता सिंह

 

संवाददाता :मुन्ना यादव

 

हजारीबाग/चलकुशा : 15 सितंबर 2022।भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य सह जिप सदस्य सविता सिंह माले प्रखंड सचिव अशोक चौधरी और प्रखंड कमेटी के सदस्यों ने झारखंड राज्य सरकार के मंत्रिमंडल द्वारा 1932 आधारित स्थानीयता नीति एवं आरक्षण के विस्तार से संबंधित विधेयकों के प्रस्ताव पर सहमति का स्वागत किया है।

भाकपा माले ने मांग की है कि यथाशीघ्र इन विधेयकों को विधानसभा में पेश कर पारित किया जाए और भारत सरकार इस पर अपनी सहमति दे। भाकपा माले का मानना है कि 1932 आधारित स्थानीयता कानून एवं आरक्षण के विस्तार का कानून झारखंड की जन आकांक्षा के अनुरूप हैं और इन कानूनों के जरिए झारखंड के वंचित समुदायों को न्याय मिलेगा एवं नये अवसर मिलेंगे। प्रखंड कमेटी सदस्य नईम अंसारी अलाउद्दीन अंसारी इनामुल अंसारी हिदायत अंसारी मुन्ना राणा सावित्री देवी श्रीकांत मोदी लक्ष्मी पांडे बालेश्वर यादव समेत तमाम प्रखंड कमेटी के सदस्यों ने इस कानून का स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button