Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

चलकुशा पैक्स के अध्यक्ष एवं सात कार्यकारणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित।

चलकुशा पैक्स के अध्यक्ष एवं सात कार्यकारणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित।

चलकुशा पैक्स के अध्यक्ष एवं सात कार्यकारणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित।

संवाददाता मुन्ना यादव

हजारीबाग: चलकुशा प्रखंड के चलकुशा पंचायत भवन में चलकुशा पैक्स की कार्यकारणी कमेटी के गठन हेतु निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल किया गया।

जिसमें अध्यक्ष पद हेतु एकल नामांकन पत्र सीताराम राणा पिता नारायण राणा ग्राम चालकुशा के द्वारा दाखिल किया गया एवं सात कार्यकारणी सदस्य मे केदार यादव पिता लालमन यादव ग्राम मसानी, अशोक पांडेय पिता विरांची पांडेय, उमेश कुमार साव पिता चितर साव, धीरेंद्र कुमार शर्मा पिता जयप्रकाश शर्मा, मुन्ना राणा पिता अर्जुन राणा, नसीम अंसारी पिता अली अंसारी, मुंशी पासवन पिता रामेश्वर पासवान सभी ग्राम चलकुशा के द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।

इस प्रकार कुल एक अध्यक्ष एवं सात कार्यकारणी सदस्य का नामांकन पत्र प्राप्त होने के कारण निर्विरोध अध्यक्ष एवं सात कार्यकारणी सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए। मौके पर चलकुशा मुखिया आलोक सिंह, पत्रकार मुन्ना यादव, आशीष पंडित, वीरेंद्र राणा, अर्जुन ठाकुर, शंकर पांडेय एवं अन्य लोग सभी को बधाई दिये एवं माला पहनाकर स्वागत किये।

Related Articles

Back to top button