Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजनराजनीतिलाइव न्यूज़

गोवर्धन पूजा में शामिल हुए पूर्व विधायक मेले का किया उद्घाटन —-

गोवर्धन पूजा में शामिल हुए पूर्व विधायक मेले का किया उद्घाटन ----

गोवर्धन पूजा में शामिल हुए पूर्व विधायक मेले का किया उद्घाटन —-

संवाददाता :ईश्वर यादव 

हजारीबाग/बरकट्ठा : प्रखंड़ क्षेत्र के जतघघरा में गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में आयोजित एक दिवसीय मेला का उद्घाटन पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम के शुभारंभ में गायों की पूजा की गई। मौके पर पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि गोवर्धन पूजा में गोधन अर्थात गायों की पूजा की जाती है। शास्त्रों में बताया गया है कि गाय उसी प्रकार पवित्र होती है जैसे नदियों में गंगा। गाय को देवी लक्ष्मी का स्वरूप भी कहा गया है। देवी लक्ष्मी जिस प्रकार सुख समृद्धि प्रदान करती हैं उसी प्रकार गौ माता भी अपने दूध से स्वास्थ्य रूपी धन प्रदान करती हैं।

मौके पर पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष वीरेंद्र मोदी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष बेडोकला बीरेन्द्र यादव,पंसस बरकनगांगो मनोज कुमार यादव,वार्ड सदस्य विष्णुदेव यादव, दीपक यादव,जगलाल यादव, मथुरा यादव, जोभा यादव, गाजो यादव, रंजीत यादव, अशोक यादव, संजय यादव, फुलांगी यादव, शिक्षक केदार राम, मथुरा पासवान, राजू गोप, केदार यादव, किशोर मोदी,सुभाष यादव, प्रकाश यादव, रतन पासवान, मुना पासवान, रामजी यादव, संजय यादव समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button