Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेशराजनीतिलाइव न्यूज़

गिरिडीह भाजपा नगर कमिटी एवं जिला कमिटी के द्वारा प्रो विनीता को दिया गया सम्मान

गिरिडीह भाजपा नगर कमिटी एवं जिला कमिटी के द्वारा प्रो विनीता को दिया गया सम्मान

 

गिरिडीह भाजपा नगर कमिटी एवं जिला कमिटी के द्वारा प्रो विनीता को दिया गया सम्मान

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरीडीह: गिरिडीह में स्टेशन रोड स्थित भाजपा नगर कार्यालय में नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा एवं जिला अध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में प्रो विनीता कुमारी को भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में ‘जी आई सी’ में स्वतंत्र निदेशक का पद मिलने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से गिरिडीह के निर्वतमान विधायक निर्भय शाहाबादी , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत सुरेश साव संगीता सेठ आदि ने उपस्थित होकर बधाई दी।इस मौके पर निर्भय शाहाबादी ने कहा कि प्रो विनीता कुमारी जी बहुत लगनशील एवं मेहनती महिला हैं और केंद्र सरकार में स्वतंत्र निदेशक का पद मिलना हमसभी गिरिडीह वासियों के लिए गर्व एवं हर्ष की बात है। जिलाध्यक्ष श्री महादेव दुबे जी ने कहा कि प्रो विनीता पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ भाजपा संगठन का काम कर रही हैं, उन्हें स्वतंत्र निदेशक का पद मिलने से पूरे गिरिडीह भाजपा परिवार की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं आगे भी संगठन के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करते रहें।

प्रो विनीता ने इस सम्मान के लिए मोदी जी के साथ केन्द्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व एवं गिरिडीह भाजपा परिवार के प्रति अपना आभार प्रकट की और कहा कि मेरे साथ लगातार नगर टीम जिसमें समीर दीप ज्योतिष शर्मा हरमिंदर सिंह बग्गा आदि का सहयोग मिलता रहा है, आगे भी पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों को पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करेंगी। इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में समीर दीप,छोटु खान, संजीत सिंह पप्पू,सावित्री भारती, गुड़िया देवी, रंजन सिन्हा, कामेश्वर पासवान,अमर सिन्हा, अमित आर्या, संतोष गुप्ता,पवन शर्मा,राजेश गुप्ता,अजय सिंह, सुरेश गुप्ता,पवन कंधवे, इरफान अंसारी, मुकेश कुमार, नागेश्वर दास,शुभदीप,चंदन, संतोष भारती, आदित्य यादव, आशीष, तनवीर, मनीष आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button