Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

गिरिडीह एसपी के निर्देश पर शहरी क्षेत्र में चलाया गया टोटो चालक के लाइसेंस और कागजात जांच अभियान

गिरिडीह एसपी के निर्देश पर शहरी क्षेत्र में चलाया गया टोटो चालक के लाइसेंस और कागजात जांच अभियान

गिरिडीह एसपी के निर्देश पर शहरी क्षेत्र में चलाया गया टोटो चालक के लाइसेंस और कागजात जांच अभियान

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : आरक्षी अधीक्षक अमित रेनू के निर्देश पर शनिवार को शहरी क्षेत्र के बड़ा चौक, कालीबाड़ी चौक, टावर चौक, समेत पचंबा में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व डीएसपी संजय राणा और एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने किया। इस दौरान टोटो चालक से रजिस्ट्रेशन व अन्य कागजातों की जांच की गई। इस बाबत डीएसपी संजय राणा ने बताया की इन दिनों शहरी क्षेत्र में टोटो की संख्या काफ़ी बढ़ गई है। जिसके कारण यातायात समस्या उत्पन्न होती है। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टोटो की जांच की जा रही है। वहीं रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस आदि कागज़ात नहीं पाए जाने पर टोटो को सीज किया जाएगा।

गौरतलब है कि शहरी क्षेत्र में टोटो की अत्यधिक संख्या हो जाने के कारण जाम की समस्या और लोगों को आवागमन करने में परेशानी होती है। जिसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अब कार्रवाई शुरू कर दी है। इस अभियान में मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय कुमार राम, यातायात थाना प्रभारी प्रेम रंजन उराव, सब इंस्पेक्टर कृष्णकांत इमरान खान समीर अंसारी किशोर राज सहित जवान मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button